News Addaa WhatsApp Group

10 अक्टूबर का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 10, 2020  |  9:14 AM

1,031 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
10 अक्टूबर का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

मेष:

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

आज काफी संघर्ष के बाद आपको परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। धीरे-धीरे अब आपका भाग्य भी आपका साथ देगा। बता दें क‍ि आज आपको बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से भी मुक्ति मिलेगी। आज सकारणीय दूर की यात्रा भी हो सकती है। छोटे-मोटे पार्ट टाइम कारोबार के लिए भी समय निकालना आसान रहेगा। महत्वाकांक्षा की पूर्ति का दिन है, इसलिए प्रयास करना न छोड़ें।

वृषभ:

वृष राश‍ि के जातकों के परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्य के आयोजन की चर्चा चलेगी। अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए आपको केवल स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की ही खरीदारी करनी चाहिए। सांयकाल के समय किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है। इससे आपका मन प्रसन्‍न रहेगा।

मिथुन:

म‍िथुन राश‍ि वालों के ल‍िए आज का समय तेजी से आगे बढ़ने का है। आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर सभी हैरान होंगे। स्वयं आपकी नज़र भी अपनी उपलब्धियों पर लग सकती है। प्रगति की इस गति को स्थाई रखना आपका प्रमुख कार्य होना चाहिए अन्यथा आगे चलकर प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है। इसलिए अपनी तारीफों पर खुश होने के बजाए केवल अपने काम पर ध्‍यान दें। ताकि कोई लापरवाही न हो।

कर्क:

कर्क राश‍ि वालों के ल‍िए आज का दिन बहन-भाई की चिंता में बीतेगा। हो सकता है क‍ि आज आप उनके कर‍ियर या फिर पर्सनल लाइफ को सेटल करने की टेंशन में हों। लेक‍िन ध्‍यान रखें क‍ि आपके प्रयासों से इन सारी समस्‍याओं का भी हल न‍िकल आएगा। पर‍िवार के प्रत‍ि आपका यह समर्पण आपको सभी का स्‍नेह द‍िलाएगा। कार्यक्षेत्र में थोड़ी बहुत द‍िक्‍कतों का भी सामना करना पड़ सकता है।

सिंह:

स‍िंह राश‍िवाले जातकों को आज व‍िशेष रूप से कारोबार की चिंता सताएगी। इसका कारण प‍िछले काफी दिनों से आपके व्‍यवसाय का न‍ियम‍ित न होना है। लेक‍िन ध्‍यान रखें कि परेशान होने की बजाए अगर आप व्‍यवसाय की समस्‍या दूर करने का हल न‍िकालने का प्रयास करेंगे तो आपके ल‍िए बेहतर होगा। नौकरी-व्यवसाय आदि के क्षेत्र में यदि आप पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आपको आलस्य और आराम का पर‍ित्‍याग करना पड़ेगा। आज आपको अपने कार्य में अध‍िक ध्‍यान की जरूरत है।

कन्या:

आपकी राशि का स्वामी बुध तुला में आ चुका है, बुध के साथ सूर्य भी है। अतः आपको विशेष प्रकार की भागदौड़ करनी पड़ेगी। लेक‍िन इसके नतीजे भी लाभदायक होंगे। फिलहाल तो आप अपने कार्य को उत्साहपूर्ण पूरा करें। कुछ समय बाद इससे भी बेहतरीन अनुबंध आपको प्राप्त होगा। नौकरी में हैं तो भी आज आपको लाभ म‍िलने का योग है। घर-पर‍िवार में भी सुख-शांत‍ि रहेगी। आज आपको सभी का प्रेम और स्‍नेह म‍िलेगा।

तुला:

तुला राश‍ि वाले के जातक आज अकारण ही चिंतित और परेशान रहेंगे। शुक्र के कारण कुछ परेशानियां तो वास्तविक हैं तो कुछ आप ही अपने अदूरदर्शी स्वभाव के कारण स्वयं भी खड़ी कर लेते हैं। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके सामने खड़ी हो सकती है। आप अपने साहस और बुद्धिमानी से ही इन लोगों को पराजित कर सकते हैं। इसल‍िए मन की दुर्बलता व दुर्गुणों का त्याग करें। क‍िसी के बारे में कुछ भी खराब न सोचें।

वृश्चिक:

वृश्चिक राश‍ि के जातकों को आज पर‍िवार में मंगलमय समाचार मिलेगा। लेक‍िन कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आने वाली द‍िक्‍कतों को अपने ऊपर हावी न होने दें। अन्‍यथा आपका मानस‍िक तनाव भी बढ़ सकता है। यह आपकी सेहत के ल‍िए अच्‍छा नहीं होगा। क‍िसी नए कार्य में न‍िवेश करना चाहते हैं तो सोच-समझकर करें। व्‍यवसाय में हैं तो आज आपको पुराने झगड़े-झंझटों से छुटकारा मिलेगा। मन में क‍िसी भी तरह के निराशाजनक विचारों को न आने दें, समय बहुत ही अनुकूल है।

धनु:

धनु राश‍ि के जातकों को आज किसी नए संपर्क से लाभ मिलेगा। इसके अलावा आज अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का फायदा भी मिल सकता है। अगर कहीं अरसे से आपका धन रुका हुआ है तो आज वह भी आपको म‍िल सकता है। लेक‍िन इसके ल‍िए आपको प्रयास जरूर करना होगा। अपनी पार‍िवार‍िक ज‍िम्‍मेदार‍ियों में क‍िसी तरह की लापरवाही न करें। अन्‍यथा र‍िश्‍तों में दूर‍ियां आ सकती हैं। आज व्यावसायिक उन्नति से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मकर:

मकर राश‍ि वाले जातकों के ल‍िए आज सामाजिक-धार्मिक कामों में भाग लेते रहने के कारण सम्मान बढ़ेगा। ग्रह चाल भाग्य विकास में सहायक है। क्रय-विक्रय के मामले में लाभ होगा। आज पूरे द‍िन शुभ समाचार म‍िलते रहेंगे। मित्रों के साथ भी हास्य-विनोद बढ़ेगा। व्यर्थ के झंझटों से बचे रहें। धार्मिक स्थानों की यात्रा का योग है। दांपत्‍य जीवन में प्‍यार ही प्‍यार होगा। नन‍िहाल पक्ष से सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में आज का द‍िन शुभ रहेगा। आज कहीं भी न‍िवेश करने से पहले एक बार क‍िसी वर‍िष्‍ठ की राय जरूर ले लें।

कुंभ:
कुंभ राशि के जातक को आज उच्चाधिकारियों की घनिष्टता से लाभ उठाने का मौका म‍िलेगा। आयात-निर्यात के व्यवसाय में भी लाभ का योग है। अध्यात्म और धर्म कार्यों में भी रुच‍ि बढ़ेगी। यात्रा, मंगलोत्सव का भी संयोग बन रहा है, समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा। शाम के समय क‍िसी पुराने म‍ित्र से हुई मुलाकात आपके ल‍िए कोई शुभ समाचार ला सकती है। कार्यक्षेत्र में मेहनत-लगन से कार्य करें आपको लाभ म‍िल सकता है। ससुरालीजनों के साथ आज अच्‍छा समय बीतेगा।

मीन:

आपकी राशि का स्वामी-देवगुरु बृहस्पति ज्ञान विज्ञान का भंडार है। अतः उन्नति के कई मार्ग खोलेगा। अध्ययन व अध्यात्म में रुचि बढ़ने के योग हैं। विवादास्पद प्रकरण समाप्त होंगे। गुप्त शत्रु व ईष्‍यालु साथियों से सावधान रहें। आज क‍िसी को उधार देने से बचें। अन्‍यथा वापसी की संभावना न के बराबर है। माता-प‍िता और गुरु की सेवा और सम्‍मान करें। इससे आपको हर क्षेत्र में लाभ म‍िलेगा।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking