News Addaa WhatsApp Group

11 सितंबर का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 11, 2020  |  3:06 AM

782 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
11 सितंबर का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

मेष:

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

आज का दिन आपके लिए व्यस्त रहेगा। बच्चों के करियर की चिंता थोड़ी भागदौड़ करा सकती है। नए प्रोजेक्ट पर कार्यस्थल में साथ काम करने वाले साथियों का सहयोग मिलेगा। साथ ही परिवार में छोटे भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। वायरस के चलते प्रियजनों से बनी दूरी खत्म करने के लिए फोन या गिफ्ट का सहारा लेंगे। लोगों की सहायता करने में उत्साह और आनंद आएगा।

वृषभ:

आज का दिन मिश्रित फलकारक है। ऑफिस में किसी तरह की रुकावट या अड़चन आएगी लेकिन सीनियर्स की मदद से आप उनसे निजात पा लेंगे। कोई महत्वपूर्ण सूचना आपको मिल सकती है। जमीन-जायदाद से संबंधित किसी डॉक्यूमेंट पर साइन करने से पहले सावधानी से काम लें। आर्थिक मामलों में आज का दिन अच्छा रहेगा लेकिन किसी बात की चिंता हो सकती है।

मिथुन:

आज बहुत दिनों पहले खोई हुई खास चीज मिल सकती है। कार्यक्षेत्र और परिवार में अच्छे तालमेल बना पाएंगे, जिससे आपको ही फायदा होगा। उधार दिया हुआ पैसा आज आने की उम्मीद है। व्यापार में नई साझेदारी से लाभ होगा, साथ ही दिनभर आपको कई सरप्राइज मिलते रहेंगे। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा और सायंकाल के समय मित्रों से मुलाकात होगी।

कर्क:

आज आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। पहले कुछ कार्यों में रुकावट आ सकती है लेकिन समझदारी पूर्वक उठाए गए कदमों से आपके सभी कार्य बनते नजर आएंगे। घर के छोटे सदस्यों के करियर की चिंता आपको परेशान कर सकती है। छात्रों को लाभ प्राप्त होगा लेकिन मनोरंजन पर खर्च हो सकता है। आय की तुलना में खर्च अधिक हो सकता है। रूटीन के कामों में कुछ तब्दीली आ सकती है।

सिंह:

आज आपके प्रॉपर्टी के मामले हल हो सकते हैं। कमाई मेे बढ़ोतरी होगी लेकिन खर्च के बहाने भी मिल जाएंगे। ऑफिस में साथ काम करने वालों के साथ मनमुटाव हो सकता है। परिवार और दोस्तों के प्रति उदार रवैया अख्तियार करेंगे। इस समय निवेश करना शुभ रहेगा, आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। आपका पॉजिटिव मूड खराब से खराब माहौल में भी ताजगी भर देगा।

कन्या:

आज आपका दिन मस्ती से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी रिलैक्स मूड में रहेंगे और हर कार्य में आपका सपॉर्ट करेंगे। साथ ही पहले ज्यादा काम करके दिखाएंगे। आप आप छिपी हुई प्रतिभा को बाहर निकालने की कोशिश करेंगे और कामयब भी रहेंगे। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे। फाइनेंशियल समस्या का आज हल भी निकल आएगा।

तुला:

समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा, इसके लिए कोई आयोजन भी हो सकता है। लव लाइफ सामान्य रहेगी लेकिन प्रेमी की किसी बात को लेकर समझौता करना पड़ सकता है। व्यापार में साझेदारों से कोई नई डील हो सकती है। खान-पान का विशेष ध्यान रखें अन्यथा स्वास्थ्य गड़बड़ हो सकता है। ऑफिस में विरोधियों का सिर नीचा करने में आपको कामयाबी मिलेगी।

वृश्चिक:

सोशल वर्क करने में आपको आनंद की प्राप्ति होगी और अपना उद्देश्य भी हासिल करेंगे। ऑफिस का माहौल काम के लिहाज से बिल्कुल ठीक रहेगा लेकिन जूनियर्स से कहासुनी हो सकती है। आप किसी विपरित लिंग के प्रति आकर्षण पहले से कुछ ज्यादा महसूस करेंगे। जीवनसाथी का सपॉर्ट मिलता रहेगा। बुद्धि-विवेक से आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी।

धनु:

ऑफिस में पहले की तरह माहौल ना होने से आपका मन मुश्किल से लगेगा। माहौल को जिंदादिल बनाने के लिए आप हर कोशिश करेंगे, जिससे आपके सहयोगी भी सपॉर्ट करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ किसी जरूरी मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। व्यवसाय में प्रगति होगी, भाई-बहन भी पूरा सहयोग करेंगे। कार्यस्थल पर आज आपको जो भी मिलेगा, वह सिर्फ आपकी मेहनत का ही नतीजा होगा।

मकर:

आज का दिन मिश्रित फलकारक होगा। कार्यस्थल पर मेहनत से जो कुछ भी करेंगे, उसका रिजल्ट अच्छा मिलेगा। पार्टनर के साथ घूमने-फिरने का मौका भी मिलेगा, जिससे ना केवल आपको मानसिक शांति मिलेगी बल्कि आपकी खुशी भी दोगुनी हो जाएगी। व्यापार में आज पिछले दिनों हुए नुकसान की भरपाई होने की उम्मीद है। बिजनस बढ़ोतरी के लिए अभी आपको सावधानी बरतने की जरूरत है।

कुंभ:

मेहनत के अनुपात में आज लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। साथ ही घरेलु कार्य का निपटाना भी होगा, जो बहुत दिनों से अटके हुए थे। पिता के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। भाई-बहनों से संबंध में मजबूती आएगी। विदेश से कुछ शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। ऑफिस में अधिकारी आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। लव लाइफ में नया अध्याय भी जुड़ सकता है।

मीन:

आज किसी सौदे या फिर लेन-देन के दौरान किसी भी प्रकार की टेंशन ना लें, सोच समझकर निर्णय लेंगे तो फायदा होगा। बढ़ते खर्चों को काबू में करना होगा अन्यथा आर्थिक संतुलन बिगढ़ सकता है। दोस्तों के सपॉर्ट से किसी बड़े प्रोजेक्ट को फाइलाइज कर सकते हैं। छोटे भाई-बहन आपकी उन्नति का कारण बनेंगे। साथ आपके ज्ञान व अनुभव में इजाफा होगा।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking