News Addaa WhatsApp Group

12 सितंबर का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 12, 2020  |  2:35 AM

842 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
12 सितंबर का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

मेष:

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

आज स्वास्थ्य में आपको लाभ देखने को मिलेगा। आप कुछ अलग करने की कोशिश करेंगे। मेहनत करते रहें लाभ होगा। रोजगार के क्षेत्र में आपकी तलाश पूरी होगी। साथ ही मकान के खरीदने के प्रयास तेज हो जाएंगे। छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ होगा। भाइयों और मित्रों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त होगा।

वृषभ:

आज आपकी दूरदर्शिता का असर काम पर पड़ेगा, जिससे आपको लाभ होगा। आजीविका के क्षेत्र में आ रही मुश्किलें खत्म हो जाएंगी। विवाह योग्य जातकों को नए अवसर प्राप्त होंगे और सुखद समाचार भी प्राप्त होगा। लव लाइफ मजबूत होगी और व्यापार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आपकी संपत्ति में इजाफा होगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मिथुन:

कार्यक्षेत्र का माहौल आपके लिए अनुकूल होगा और स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। अगर आप धन को निवेश करना चाह रहे हैं तो समय सही है अन्यथा धन को इस वक्त वहीं रखें, जहां पर है। छात्रों को कुछ अवरोध का सामना करना पड़ सकता है। परिवार की समस्याओं को धैर्य के साथ सुलझाएं। छोटे भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

कर्क:

आज काफी दिनों बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी, जिसका फायदा आपको सुबह से ही प्राप्त होगा। धीमा पड़ा व्यापार में तेजी आएगी। अगर आप करियर संबंधित किसी प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं तो उसके फायदे और नुकसान दोने के बारे में विचार करें। पिता के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें और किसी भी तरह के वायरस से दूरी बनाकर रखें।

सिंह:

आज किसी भी प्रकार का रिस्क आपके लिए फायदा लेकर आएगा। जमीन-जायदाद के बारे में जो बातचीत चल रही थी, वह आगे बढ़ेगी और शुभ समाचार मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी और जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। सायंकाल के समय किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

कन्या:

डेली रूटीन लाइफ में बदलाव के लिए आप छोटी सी यात्रा पर जाने का मन बना सकते हैं। बहुत दिनों से अटके हुए घरेलू कार्य को करने का मौका मिलेगा। विदेश से संबंधित व्यापार में आपको लाभ होगा लेकिन नगदी की समस्या हो सकती है। धार्मिक कार्य में आपका मन लगेगा और थोड़ा खर्च भी कर सकते हैं। जिससे आपको यश में बढ़ोतरी होगी।

तुला:

पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। घर के किसी सदस्य पर आकस्मिक संकट भी खत्म हो जाएगा। व्यापार के कार्यक्रम में परिवर्तन करना ठीक नहीं होगा। जीवनसाथी के साथ बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं लेकिन जरूरी मीटिंग्स या सेमीनार बीच में आ सकता है। संपत्ति संबंधित विवादों का अंत होगा और बड़े भाई का सपॉर्ट मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

वृश्चिक:

कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा पूर्व में लिए गए निर्णय फायदा देना शुरू करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा और आकस्मिक धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। साथ ही जीवनसाथी आपके सभी कार्यों में पूर्ण सहयोग करेंगे। किसी का परोपकार आपके लिए वरदान साबित हो सकता है।

धनु:

घर-परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। साथ ही विवाह योग्य सदस्य के लिए रिश्ते की बात आज हो सकती है। भाई-बहन से संबंधों में सुधार आएगा। साथ ही पिता के मार्गदर्शन व सहयोग से व्यापार में तेजी आएगी। छात्र आज अपने भविष्य की योजना के लिए कोई निर्णय ले सकते हैं। आय के नए स्रोतों के बारे में पता चलेगा।

मकर:

किसी मित्र के साथ काफी दिनों से चल रहा तनाव आज बातचीत से खत्म हो जाएगा। इससे आपको राहत मिलेगी और हर्ष भी होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी कर्मठता आपको नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको शुभ सुचना मिलेगी और धार्मिक कार्यों में रूची बढ़ेगी। कारोबार में नई सोच का फायदा मिलेगा लेकिन उसके लिए आपको पहले विश्वास करना पड़ेगा।

कुंभ:

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आजकल आपका कुछ रंगीन मिजाज लोगों के साथ उठना-बैठना चल रहा है। लेकिन इस प्रकार की संगत को अपनाने से पहले मान-सम्मान का ध्यान रखें। जोखिम भरे काम आज बिल्कुल भी न करें। परिवार के लोगों की बात मानें, जिससे आपका फायदा होगा। भाइयों के साथ किसी तरह का विवाद हो सकता है। साथ ही छात्रों का मन पढ़ाई में बिल्कुल भी नहीं लगेगा।

मीन:

आज आप जो लक्ष्य सोचकर कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग से आपको प्रोजेक्ट पूरा होगा। किसी बड़े व्यक्ति के हस्तक्षेप से पारिवारिक मुश्किलें खत्म होंगी। लव लाइफ में नई ताजगी का अनुभव करेंगे और कुछ अनचाही यात्रा का योग बन रहा है। अनावश्यक लेन-देन स्थगित कर दें।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking