News Addaa WhatsApp Group

12 नवंबर का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 12, 2020  |  7:46 AM

711 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
12 नवंबर का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

मेष:

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

आज का दिन उन लोगों के लिए खास है जो काफी महत्‍वाकांक्षी होते हैं। यात्रा में लाभ होगा। दोपहर बाद किसी उच्च अधिकारी से वाद-विवाद होने की आशंका है। आपको कुछ नया अनुभव इससे प्राप्‍त हो सकता है। शाम के वक्‍त योजनापूर्ति से लाभ होगा। अचानक से आपके घर शाम के वक्‍त मेहमान का आना हो सकता है। लेकिन आप पूरे मन से उनका स्‍वागत करेंगे।

वृषभ:

आज किसी प्रकार की प्रॉपर्टी को लेकर आपके घर में विवाद हो सकता है। भौतिक सुख के साधनों में भी वृद्धि होगी और दिन के शुभ परिणाम प्राप्‍त होंगे। आप अपनी बात को लोगों के समक्ष दृढ़ता से रख पाएंगे। रात का वक्‍त सैर में बीतेगा और आप पार्टनर के साथ मौज-मस्ती करेंगे। नज़दीक की यात्रा भी सावधानीपूर्वक करें तो आपको लाभ होगा।

मिथुन:

आज का दिन व्‍यापारियों का नई-नई प्‍लानिंग बनाने में बीतेगा। ऋण भार में कमी आ सकती है और संतान पक्ष का पूर्ण सुख व सहयोग प्राप्त होगा। भौतिक साधनों पर व्यय होने का योग है। आप आज के दिन कुछ खरीदारी करने जा सकते हैं। विपरीत लिंग के मित्र से कटुता हो सकती है। सावधान रहें। नई विधाएं सीखने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यर्थ व्यय से बचें।

कर्क:

आज ग्रहों की स्थिति आपके लिए शुभ है। आज भौतिक सुख समृद्धि में काफी वृद्धि होगी। कुटुंबजनों और सहकर्मियों से प्रगाढ़ता बढ़ेगी। शाम से लेकर रात तक का समय आध्यात्मिक व धार्मिक कार्यों पर व्यतीत होगा। शुभ व्यय भी हो सकता है, जिससे आपकी शान में वृद्धि होगी। आपके आज वे कार्य पूर्ण होंगे, जिनके बारे में आप काफी समय से सोच रहे थे।

सिंह:

आज के दिन आपको दोस्‍तों का साथ मिलने से दिन की शुभता प्राप्‍त होगी। कार्यक्षेत्र में भी माहौल आपके अनुकूल होगा। बुद्धि विवेक से लिए गए निर्णय लाभ देंगे। आपके पुरुषार्थ से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और भाग्‍य चमकेगा। शाम से रात का समय किसी राजनीतिक समारोह में गुजरेगा और आपको मन में सुकून की अनुभूति होगी।

कन्या:

आज के दिन पिछले लंबे समय से चली आ रही समस्‍याओं का अंत हो सकता है और दुश्‍मनी के साथ विवादों का भी अंत हो सकता है। आपके खर्चे कम हो जाने से आपकी अर्थव्यवस्था में सुधार होगा। अच्छे वाहन का सुख भी आपको मिलेगा। परिवार में किसी बात को लेकर आपसी वैर बढ़ सकता है। आपके सारे काम आज बन जाने से कुटुंबजन ईर्ष्‍या कर सकते हैं।

तुला:

आज ग्रहों के योग और संयोग आपके कई काम आसान कर देंगे। धन प्राप्ति से कोष वृद्धि होगी। नौकरी वाले जातकों के अधिकारों में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा या राजनीतिक क्षेत्र में भी आपको विजय प्राप्‍त होने से मन में हर्ष होगा। शाम का वक्‍त किसी मांगलिक समारोह में व्यतीत होगा। रिश्‍तेदारों की ओर से आपको किसी मामले में खुशखबरी प्राप्‍त होने से प्रसन्‍नता बनी रहेगी।

वृश्चिक:

आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्‍यक्ति से हो सकती है जिससे आप काफी समय से मिलने के बारे में सोच रहे थे। खाने को उत्तम प्रकार के व्यंजन मिलेंगे। खानपान पर विशेष नियंत्रण भी रखें अन्यथा पेट खराब हो सकता है। निकट या दूर की यात्रा का योग बनेगा और काम भी आसानी से बन जाएंगे।

धनु:

आज का दिन आपका काफी हद तक आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्‍त करने में बीतेगा। पूजा पाठ सत्संग में रुचि बढ़ेगी। नवीन व्यापार के लिए नई योजनाएं बनेंगी जो आगे चलकर धन लाभ कराएंगी। आज आपको भाई बहनों का सुख और सहयोग प्राप्त होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शाम से लेकर रात तक किसी के साथ विशेष चर्चा में बीतेगा।

मकर:

आज के दिन पराक्रम में वृद्धि होगी और शत्रुओं का नाश होगा। मानसिक चिंता आपको परेशान कर सकती है और आप किसी वजह से बीमार भी हो सकते हैं। मौसम की मार भी आपकी सेहत को नुकसान कर सकती है। अपनी वाक्पटुता व कला कौशल से शत्रु के षडयंत्र को विफल करने का प्रयास करें। लेनदेन में सावधानी बरतें। इस मामले में किसी पर भी भरोसा न करें।

कुंभ:

आज आपके पुराने कार्य कुछ झंझटों के बाद पूरे हो जाएंगे। सामाजिक शास्त्र पढ़ने में मन लगाएं। आज आप अपनी बात को दूसरों के सामने पूर्ण रूप से रख पाएंगे और लोग आपकी बात का मानेंगे भी। शत्रु पक्ष लज्जित होगा। शाम के वक्‍त किसी धार्मिक समारोह में जाने का अवसर मिल सकता है। आपको लाभ उठाना होगा।

मीन:

आज आपको कहीं से रुके धन की प्राप्ति होने से उन्‍नति के मार्ग बनेंगे। नया वर्ष रजत पाद से प्रवेश कर रहा है। संतान पक्ष की ओर से आपको हर्षदायक समाचार प्राप्‍त होगा। धार्मिक कार्यों में अधिक रुचि रहेगी और घर में भी कोई पूजा आप रखवा सकते हैं। आज का दिन अनुकूल रहेगा। गुरू ब्राह्मण की सेवा करके गुप्त विधाएं ग्रहण करें। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking