News Addaa WhatsApp Group

12 अक्टूबर का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 12, 2020  |  8:04 AM

717 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
12 अक्टूबर का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

मेष:

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

सप्ताह का पहले दिन मध्यम फलदायी होगा। बेरोजगार युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। माता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। लव लाइफ में भी कुछ तनाव देखने को मिलेगा। छात्रों को शिक्षा में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। सांयकाल के समय व्यापार में कोई खास डील फाइनल हो सकती है। भौतिक विकास का योग अच्छा बन रहा है। किसी समाोरह में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा और समाज में शुभव्यय से आपकी कीर्ति भी बढ़ेगी।

वृषभ:

कार्यक्षेत्र में आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा, जिससे भविष्य में लाभ मिलेगा। किसी धार्मिक जगह पर जाने का मौका प्राप्त होगा, जिससे मन को सुकून मिलेगा। कानूनी विवाद में सफलता मिल सकती है, आपके पक्ष में निर्णय आ सकता है। उलझनों के बावजूद धैर्य के साथ अपनी समस्याओं का सुलझाएंगे। आपको पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। परिवार में मंगलमय कार्यक्रम हो सकता है, जिससे मनरोथ सिद्धि होगी। ऑफिस में आपके अनुकूल वातावरण बनेगा, साथ ही सहयोगी भी आपका साथ देंगे।

मिथुन:

आज का दिन काफी रचनात्मक है। आज आपका क्रिएटिव काम करने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी और उनको पूरा करने के लिए अधिकारियों की मदद भी मिलेगी। परिवार में किसी सदस्य से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। वस्त्रों से जुड़े व्यापरियों की आर्थिक उन्नति होगी। पारिवारिक बिजनस में भाई की सलाह व मदद उन्नति का कारण बनेगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

कर्क:

आज जो भी कार्य करेंगे, आपको उसका फल उसी समय मिलेगा। कार्यक्षेत्र के अधूरे कार्य निपट जाएंगे और महत्वपूर्ण विषय पर चर्चाएं होंगी। ऑफिस का वातावरण आपके अनुकूल होगा, आपके साथ सहयोग करेंगे। व्यापारी वर्ग को नए सौदों के अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने के योग बन रहे हैं। सांयकाल के समय किसी समारोह में जाने का अवसर मिलेगा।

सिंह:

सप्ताह का पहला दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला होगा। संपत्ति संबंधित विवाद सुलझते हुए नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी, कोई वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं। परिजनों के साथ रिश्ते मधुर होंगे। पिता का सहयोग प्राप्त होगा और छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। लव लाइफ के लिए समय निकाल पाएंगे और सम्मान में वृद्धि होगी। विदेश संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी।

कन्या:

आज का दिन मिश्रित फलकारक होगा। वार्ता व्यवहार में संयम व सावधानी बरतें अन्यथा रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और बचत से कोष में वृद्धि होगी। परिवार में किसी मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत की जरूरत है, भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ कार्य करें। व्यापार में आपके द्वारा किए गए परिवर्तन सकारात्मक परिणाम लाएंगे।

तुला:

आपकी व्यावहारिक सोच समाज में सम्मान दिलाएगी। कार्य-व्यवहार से संबंधित सभी विवाद आज सुलझते हुए नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे, जिससे भविष्य में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। जमीन-जायदाद के मामले में परिवार के लिए कुछ लोग परेशानी का कारण बन सकते हैं। व्यापारियों को राजकीय पक्ष से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में जीवनसाथी की सलाह मददगार साबित होगी।

वृश्चिक:

दिनभर लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, साथ ही कई योजनाओं पर भी कार्य शुरू करेंगे। परिवार में सुख-शांति और स्थिरता के लिए कदम उठाएंगे। रोजगार के क्षेत्र में रुकावट से मुक्ति मिलेगी। व्यापार में स्थितियां पहले से बेहतर होती जाएंगी। छात्रों भविष्य की योजनाओं पर कार्य करेंगे। लव लाइफ में नई ऊर्जा का संचार होगा और नए मित्र भी बनेंगे। निवेश के लिए उत्तम समय है, खर्चों से सावधान रहें।

धनु:

आज थोड़ी सावधानी व सतर्कता बरतें। ऑफिस में अपने कार्य पर फोकस रखें और राजनीति से दूर रहें। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। बिजनस में थोड़ा जोखिम उठाने की कोशिश करें तो बड़े लाभ की आशा बन रही है। मित्र के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। छात्रों को एकाग्रता के साथ काम करने की आवश्यकता है। परिवार के सदस्यों का सहयोग कठिनाई से प्राप्त होगा। व्यापारियों को नगद धन की कमी पड़ सकती है।

मकर:
व्यापार में साझेदारी में किया गया व्यापार फायदा पहुंचाएगा। घरेलू कार्यों को निबटाने का आज मौका प्राप्त होगा। संतान के विवाह की चिंता समाप्त होगी। कार्यक्षेत्र में ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आय के नए स्रोत्र बनेंगे। मकान व वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। कार्य व्यापार में उन्नति के साथ पद व गरिमा में वृद्धि होगी।

कुंभ:

व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। सुबह से ऊर्जावान महसूस करेंगे और सभी कार्यों को निपटाने की कोशिश करेंगे। ऑफिस में अधिकारी वर्ग का नए प्रोजेक्ट पर सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई परियोजना की शुरुआत होगी। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक बिजनस में पिता का मार्गदर्शन लाभ देगा। साथ ही नगदी की समस्या का भी अंत होगा। संतान से शुभ समाचार मिलेगा और लव लाइफ के लिए भी समय निकाल पाएंगे।

 

मीन:

सप्ताह के पहले दिन भाग्य का साथ मिलेगा और नए व्यापार की शुरुआत होगी। निवेश के लिए भी यह उत्तम समय है। धार्मिक जगहों पर जाने का मौका मिलेगा। परिवार की समस्याओं को धैर्य और मृदु व्यवहार से समाप्त करेंगे। आर्थिक लाभ की स्थिति उत्तम बनी हुई है। अटके हुए कार्यों पूर्ण होते नजर आंएंगे। आय की नए स्रोत्र विकसित होंगे और उद्योग में विशेष लाभ प्राप्त होगा। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking