News Addaa WhatsApp Group

13 सितंबर का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 13, 2020  |  3:13 AM

590 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
13 सितंबर का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

मेष:

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

आज का दिन मिश्रित फलकारक है। ऑफिस में अधिकारियों से अनबन नुकसान दायक हो सकती है। इसलिए क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। छात्रों को शिक्षा में नए अवसर प्राप्त होंगे। पिता के सहयोग से सभी कार्य बनते नजर आएंगे। समाज में सम्मान बढ़ेगा और मित्रों के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। साथ ही घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।

वृषभ:

आज आपको व्यापार और ऑफिस में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, जिससे कार्य लगातार चलता रहे। छोटे भाई-बहन हर परिस्थिति में साथ देंगे। कला के क्षेत्र में छात्रों को नए अवसर प्राप्त होंगे। विवाह इच्छुक जातकों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और किसी भी तरह के वायरस दूरी बनाकर रखें। लंबित कार्यों को पूर्ण करने का समय है, सफलता मिलेगी।

मिथुन:

आज सुबह से छुटपुट लाभ होते रहेंगे, साथ ही कई सरप्राइज भी मिलेंगे। बहुत दिनों बाद आज नौकरी व व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। छात्रों को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा, साथ ही भविष्य के लिए कोई नई योजना भी बनाएंगे। परिवार में प्रेम तथा उत्साह बना रहे हैं और लव लाइफ सामान्य रहेगी। पारिवारिक संपत्ति मिलने की पूर्ण संभावना है। सांयकाल के समय मित्रों व परिजनों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा।

कर्क:

आज आप अपने में ही मस्त रहेंगे। विरोधियों की आलचनाओं को एक तरफ रखकर कार्य करते रहेंगे, जिससे आपको काफी लाभ मिलेगा। इसी जज्बे के साथ कार्य करेंगे तो आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। सामाजिक क्षेत्र का दायरा बढ़ेगा, जिससे बड़े लोगों से मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब भी होंगे। पिता के सहयोग तथा मार्गदशर्क से व्यापार में लाभ होगा।

सिंह:

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। शत्रुओं के षड़यंत्र और लोकपवाद से बचने का प्रयास करें। माता पक्ष का पूर्ण सहयोग मिलेगा, जिससे आपके अंदर आत्मविश्वास फिर से जागेगा। जीवनसाथी के साथ उत्तम समय व्यतीत होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ होगा लेकिन किसी व्यक्ति से धन का लेन-देन न करें। नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत से मिलेंगी। समाज में आपका उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा।

कन्या:

नई परियोजनाओं को शुरू करने के लिए आज का दिन उत्तम है। कर्मोद्योग में तत्परता से लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी ख्याति का विस्तार होगा। परिवार में मंगल कार्य का आयोजन होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। बातचीत से घर-गृहस्थ की समस्या सुलझ जाएगी। राजकीय मदद भी मिलेगी। विपरित परिस्थितियां होने पर क्रोध पर संयम रखें। सांयकाल के समय अचानक लाभ होने के योग बन रहे हैं।

तुला:

आज पद और अधिकार में वृद्धि होगी लेकिन अधिक महत्वाकांक्षा अन्तर्विरोध को जन्म देगी। व्यापार की समस्याओं से मानसिक अशांति मिलेगी लेकिन आप कठिन मेहनत से समस्याओं को ढूंढ़ने में कामयाबी मिलेगी। मित्रों के साथ यात्रा के प्रसंग बनेंगे। जीवनसाथी की सलाह मददगार होगी, जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी। ननिहाल पक्ष से संबंधों में मधुरता आएगी। लव लाइफ में किसी कारण गलतफहमी हो सकती है।

वृश्चिक:

आज का दिन उधेड़बुन में व्यतीत हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से अच्छे संबंध स्थापित होंगे। सरकारी संस्थाओं से लाभ होगा। निरशाजनक विचारों से दूर रहें। संतान के भविष्य की चिंता खत्म होगी। राजनीति से जुड़े जातकों को आज लाभ होगा। पारिवारिक संपत्ति का विकास होगा। प्रियजनों का साथ मिलेगा, जिससे समस्याओं की मुक्ति का मार्ग मिलेगा।

धनु:

धर्म एवं आध्यात्म के कार्यों में आपकी रुची बढ़ेगी। साथ ही समाज की भलाई के लिए कुछ कार्य भी करेंगे, जिससे आपकी कीर्ति भी बढ़ेगी। किसी घटनाक्रम के तहत आपका अटका हुआ धन प्राप्त होगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। नए संपर्क बनेंगे, जिससे भविष्य में आपको लाभ होगा। घरेलू कार्यों में कोताही न बरतें अन्यथा आगे चलकर आपकी ही समस्या होगी।

मकर:

आज का दिन मिश्रित फलकारक होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से अनबन हो सकती है इसलिए केवल अपने कार्य ही फोकस करें। रोजगार के क्षेत्र में बोझ बढ़ने से आप परेशान रहेंगे। जीवनसाथी की सलाह से कर्ज की समस्या दूर होगी। पारिवारिक स्थिति तनावपूर्ण हो सकती है। अतिथियों के अचानक आ जाने से व्यय बढ़ सकता है। नए निवेश के लिए अभी सही समय नहीं है।

कुंभ:

भूमि-वाहन खरीदने के शुभ संयोग बन रहे हैं। आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत होगा और सांसारिक सुख भोग की प्राप्ति होगी। परिवार में उपयोग होने वाली कुछ चीजें आप खरीदने जा सकते हैं। ससुराल पक्ष से संबंध मधुर होंगे। पारिवारिक व्यवसाय में पिता के सहयोग से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा संबंधों में कटुता आ सकती है।

 

मीन:

परिवार में किसी अतिथि के आ जाने से मन हर्ष होगा। छात्रों की किसी कंपटीशन में जीत हो सकती है। संतान से जुड़ी समस्याओं को हल करेंगे, जिससे आपको शांति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में किसी खास उपलब्धि से भी आपका मन प्रसन्न होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और सुरक्षित तरीके से ही घर से निकलें। अनावश्यक खर्चे कम करने से लाभ होगा।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking