News Addaa WhatsApp Group

15 अक्टूबर का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 15, 2020  |  8:47 AM

762 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
15 अक्टूबर का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

मेष:

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

राशि स्वामी चित्रा नक्षत्र के द्वितीय चरण पर चल रहा है। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति की संभावना बन रही है। बृहस्पति धनुः राशि पर मार्गी होगा, इससे स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। आमदनी संतोषजनक रहेगी, मामा पक्ष से धन प्राप्ति के योग हैं। सायंकाल में विवाह आदि मंगल कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

वृषभ:

आज संपत्ति सुख में विस्तार होगा। परिवार में सुख-शांत‍ि का वातावरण बनेगा। किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन उन्नति के साथ होगा। पारिवारिक जीवन में सरसता बनी रहेगी। अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखें। सायंकाल से लेकर रात्रि तक कला संगीत का आनंद भी मिल सकता है।

मिथुन:

नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति का योग बना हुआ है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। रहन-सहन खान पान का स्तर बढ़ेगा, नए वस्त्रों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। आज आपके पराक्रम में वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल गिरेगा। पर‍िवार के साथ आज का द‍िन हंसी-खुशी के साथ बीतेगा। दूसरों की मदद करने से सुकून मिलेगा। इसल‍िए ज‍ितना हो सके जरूरतमंदों की मदद करें। सायंकाल में किसी विद्वान प्रशासक से मिलने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आलस्य का त्याग कर सक्रिय रहें।

कर्क:

आज पश्चिम दिशा की राजकीय यात्रा का योग है। संतान सुख में वृद्धि तथा कहीं से वस्त्रादि का उपहार मिलेगा। उत्तम मित्रों के सहयोग से मन में व्‍याप्‍त निराशा का भाव समाप्त होगा। सायंकाल से रात्रि तक अध्ययन, पठन-पाठन में मन लगेगा। रात्रि में शयन सुख की विशेषता रहेगी।

सिंह:

घर में मांगलिक कार्यों के आयोजन से मन में प्रसन्नता व व्यस्तता रहेगी। अभिन्न मित्रों के सहयोग से व्यवसाय के नए स्रोत बनेंगे। आमदनी बढ़ने, अकस्मात् बड़ी मात्रा में में पैसा हाथ में आने से मनोबल बढ़ा रहेगा। आज राशि से पंचम घर में मकर राशि का शनि मार्गी हो रहा है, पाचन क्रिया मंद और वायु विकार से शरीर कष्ट दे सकता है। खान-पान पर नियंत्रण रखें।

कन्या:

कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी, आय में यथोचित वृद्धि होगी। बौद्धिक कार्यों व लेखन आदि से भी आय होगी। क्रोध से बचें। संतान पक्ष से भी उच्च शिक्षा, शोधादि में सार्थक परिणाम मिलेंगे। आज सांयकाल के समय संपत्ति से भी कुछ आय हो सकती है। रात्रि में भाईयों का सहयोग से पुरानी रंजिश समाप्त हो जाएगी।

तुला:

आज आपकी इच्छा के विरूद्ध कोई कार्य मिल सकता है, जिससे आप असहज हो जाएंगे। परिवार में सर्वत्र सुख-शांत‍ि रहेगी। अकस्मात् अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं। यदि आप नौकरी में हैं तो अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सायंकाल के समय धार्मिक साहित्य पढ़ने में रूचि बढ़ेगी। रात्रि का समय सामाजिक आयोजन में बीतेगा।

वृश्चिक:

राशि का स्वामी मंगल पंचम में, मीन राशि का होकर शुक्र से अष्टम योग बन रहा है। माता का सानिध्य व आशीर्वाद विशेष रूप से फलीभूत होगा। बहुत समय से रूका हुआ धन किसी महापुरूष के सहयोग से प्राप्त हो जाएगा। संतान पक्ष से और बौद्धिक क्षेत्र में सुखद परिणाम मिलने से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु:

राशि स्वामी बृहस्पति आज राशि से प्रथम भाव में मार्गी हो रहा है। द्वितीय भाव में शनि भी कार्यक्षेत्र में कठिनाई व परिश्रम की अधिकता रखेगा। बातचीत में संयम रहें, किसी संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। भाईयों में वैचारिक मतभेद उत्पन्न होंगे। सायंकाल से लेकर आधी रात तक निकट की यात्रा का योग है। आगे आने वाले कुछ दिन स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

मकर:

आज राशि पर मंगल तथा गुरु राज्य, मान, प्रतिष्ठा की वृद्धि कर रहा है। द्वादश भाव में गुरु उत्तम संपत्ति प्रदान करेगा। आज आपके भाग्य का उदय, धन, कर्म, कीर्ति की वृद्धि, शत्रु च‍िंताओं का दमन प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी अंत में सर्वत्र विजय, विभूति, सफलता की प्राप्ति, हर्ष मंगलमय परिवर्तन और मनोरथ सिद्धि होगी।

कुंभ:

आज कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी और धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। संपत्ति का विस्तार और संपत्ति से आय में वृद्धि होगी। क्रोध के अतिरेक से बचें, कहीं जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद उत्पन्न न हो जाए। सायंकाल के समय धार्मिक आयोजन में भागीदारी या धार्मिक यात्रा हो सकती है।

मीन:
आज आपका दिन मिश्रित फलकारक है। धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। संपत्ति के सुधार व रख-रखाव में खर्च बढ़ेगा। आज दिन में कुछ निकट के मित्रों व रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। संपत्ति से भी आय के नये स्रोत विकसित होंगे। देश-देशांतर से शुभ समाचार मिलेंगे। राजनीति में बढ़ते जनसंपर्क का लाभ उठाएं। आज यदि संपत्ति या व्यवसाय में इन्‍वेस्‍टमेंट करना पड़े तो निश्चिंत होकर करें, आगे बहुत फायदा होगा।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking