News Addaa WhatsApp Group

16 सितंबर का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 16, 2020  |  2:33 AM

709 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
16 सितंबर का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

मेष:

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

आज व्यापार में प्रगति से आपको काफी हर्ष होगा। वैवाहिक जीवन भी आज आनंददायक बीतेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा महसूस होगा। सायंकाल से रात्रि तक पत्नी व बच्चों के साथ आस-पास की यात्रा का योग है। घूमने-फिरने के दौरान भी कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

वृषभ:

राशि स्वामी शुक्र की तृतीय भाव में स्थिति और चंद्रमा का सिंह राशि पर संचार आश्चर्य और मन को संतोष देने वाला है। किसी बहुप्रतिक्षित शुभ परिणाम के आने से मन प्रसन्‍न होगा। रात्रि का समय क‍िसी प्रियजन के साथ हास्य-विनोद में व्यतीत होगा। इससे आप थोड़ा रिलैक्‍स महसूस करेंगे। व्‍यापार में क‍िसी नई शुरुआत के ल‍िए वक्‍त सही है आप प्रयास कर सकते हैं, लाभ होगा।

मिथुन:

राशि अधिपति बुध चतुर्थ भाव में तथा चंद्रमा सिंह राशि का है। फलस्वरूप आज आप जो भी काम करेंगे वह आसानी से बनता चला जाएगा। लेक‍िन ध्‍यान रखें क‍ि आज व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद न करें। खर्च में कटौती करना बहुत आवश्यक है। आज क जायदाद या किसी अन्य मूल्यवान वस्तु की सौदेबाजी करने से पहले उसके सारे वैधानिक दस्तावेजों का अच्छी तरह अध्ययन कर लें।

कर्क:

राशि से षष्ठम शत्रु भाव में धनु राशि का गुरु और द्वितीय भाव में चंद्रमा आज सर्वत्र विजय, विभूति और सफलता देने वाला है। आज आपके पराक्रम में वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल गिरेगा। पर‍िवार के साथ आज का द‍िन हंसी-खुशी के साथ बीतेगा। दूसरों की मदद करने से सुकून मिलेगा। इसल‍िए ज‍ितना हो सके जरूरतमंदों की मदद करें। सायंकाल में किसी विद्वान प्रशासक से मिलने का अवसर प्राप्त हो सकता है। यह भव‍िष्‍य में आपके ल‍िए अच्‍छे अवसर लेकर आएगा।

सिंह:

राशि का स्वामी सूर्य द्वितीय कोष भाव में तथा प्रथम भाव में चंद्रमा। इनसे सांसारिक सुख भोग, सम्मान वृद्धि, भाग्य विकास का सुयोग तो चल ही रहा है। साथ ही नई खोजों में भी रूचि बढ़ेगी। पुराने मित्रों के मिलने से नई आशाओं का संचार होगा, घर में उत्सव जैसा माहौल बनेगा। पत्‍नी के साथ क‍हीं बाहर जाने का भी प्रोग्राम बन सकता है।

कन्या:

आज आप किसी प्रिय व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। काम के भार का भी कुछ ज्यादा ही अनुभव करेंगे। अपने जूनियर्स से काम निकालने के लिए प्यार से काम निकालना होगा। घर में भी समझदारी से वातावरण हल्का-फुल्का बनाये रखें। इससे आपके सारे काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। इससे मन प्रसन्‍न रहेगा। आज चुटक‍ियों में ही घर की समस्याएं अपने आप हल हो जाएंगी।

तुला:

आज का दिन म‍िश्रित लाभ वाला है। इसल‍िए क‍िसी भी मामले में फैसला लेने में जल्दबाजी न करें। आज व्यक्तिगत मतभेदों को व्यावसायिक मामलों के बीच में लाने से हानि हो सकती है। प्रेमी या किसी अन्य निकट के व्यक्ति से कोई कहासुनी हुई है तो उसे बातचीत से सुलझाया जा सकता है। अपने र‍िश्‍ते को नेक्‍स्‍ट लेवल पर ले जाने से पहले एक बार अच्‍छे से सोच-व‍िचार लें।

वृश्चिक:

आज साथियों के बीच लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी राजनयिक से निकटता व दोस्ती होगी और उसके अनुभव का भी आपको लाभ होगा। विद्यार्थियों को सलाह है कि अपना अधिक से अधिक समय अध्ययन में लगाएं। ताक‍ि उन्‍हें श‍िक्षा के क्षेत्र में असफलता का सामना न करना पड़े। सायंकाल से लेकर रात्रि का समय पूजा-पाठ और किसी धार्मिक अनुष्ठान में व्यतीत होगा।

धनु:

आज आपके विरोधी परास्त होंगे। साथ ही आपका पारिवारिक जीवन भी सुखमय रहेगा। राजनैतिक सहयोग भी मिलेगा। लेक‍िन वाणी पर संयम रखें। रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। अन्‍यथा आज आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। सायंकाल से लेकर रात्रि पर्यंत प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। यात्रा में सावधान रहें।

मकर:

आज आपको कोई उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। क‍िसी पुरानी महिला मित्र से अचानक हुई मुलाकात से भी धन लाभ का योग बन रहा है। रोजी-रोजगार की दिशा में भी सफलता मिलेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि पर्यंत अनचाही यात्रा का योग है। हालांक‍ि यात्रा लाभप्रद सिद्ध होगी साथ ही प्रियजनों से भेंट की संभावना है। लेक‍िन न‍िवेश संबंधी कार्यों में जानकारों की राय लेकर ही न‍िवेश करें।

कुंभ:

राशि का स्वामी शनि उदय हो चुका है। द्वादश-व्यय में चंद्रमा संतान पक्ष से हर्ष और लक्ष्मी की बड़ी मात्रा में प्राप्ति से कोष वृद्धि कारक है। आज आपको अपनी उत्तम कार्यशैली व मृदु व्यवहार से लाभ मिलेगा। दूसरों से सहयोग लेने में आप सफल होंगे। पास व दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा।

मीन:

राशि स्वामी देव गुरु बृहस्पति धनुः राशि पर विराजमान होने से आपका उत्कर्ष कर रहा है। आज सुबह से ही भागदौड़ रहेगी। आज किसी मंगलमय या धार्मिक आयोजन की व्यवस्थाओं में व्यस्त रहेंगे। पिता व उच्चाधिकारियों से सराहना मिलेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि देर तक जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। थकान से परेशानी हो सकती है।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking