News Addaa WhatsApp Group

20 नवंबर का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 20, 2020  |  8:37 AM

760 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
20 नवंबर का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

मेष:

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

आज राशि स्‍वामी के शुभ योग से आप घर की जरूरत की वस्‍तुएं खरीद सकते हैं। ऑफिस में कोई आपसे बहस कर सकता है या फिर कोई रिश्‍तेदार भी आपका मन दुखा सकता है। रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें, नहीं तो आपको किसी दुर्घटना का शिकार होना पड़ सकता है।

वृषभ:

आज आपकी राशि में शुभ योग दिख रहे हैं। इस वज‍ह से जीविका की दिशा में चल रहे प्रयास सफल होंगे। राजनीतिक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। वाणी पर संयम रखें। विरोधी परास्त होंगे। आपको कार्यक्षेत्र में अपने मन के मुताबिक परिणाम प्राप्‍त होंगे और मेहनत का फल प्राप्‍त होगा। परिवार आपके साथ है और घर में खुशी आएगी।

मिथुन:

आज आपको ग्रहों के अनूकूल परिणाम प्राप्‍त होंगे और व्‍यावसायिक प्रतिष्‍ठा बढ़ेगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके स्वभाव एवं वर्चस्व में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है, लेकिन मित्रों से संबंध मधुर होंगे। किसी पर भरोसा करने से पहले सोचविचार कर लें, वरना आपको परेशानी हो सकती है।

कर्क:

आज आपको भाग्‍य का पूरा साथ मिल रहा है। कोष वृद्धि का संकेत मिल रहा है। दांपत्‍य जीवन में सुख का संकेत मिल रहा है। धन, पद और प्रतिष्‍ठा में वृद्धि होगी। शारीरिक व मानसिक क्लेश मिल सकता है। परीक्षा की दिशा में किया गया श्रम सार्थक होगा। विरोधी परास्त होंगे और भाग्‍य का साथ मिलेगा। नौकरी और व्‍यापार के क्षेत्र में आज भाग्‍य का साथ मिल रहा है।

सिंह:

आज भाग्‍य आपका साथ दे रहा है। आज का दिन प्रभाव और प्रताप बढ़ाने वाला है। रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। आज आपको उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। दूसरों के सहयोग लेने में सफल होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। प्रियजन से भेंट संभव है। आज आपको रिश्‍तेदारों से पूरा सहयोग मिलेगा। कहीं से शुभ समाचार मिल सकता है।

कन्या:

आज आपको भाग्‍य का पूरा साथ मिल रहा है। व्‍यय में कीर्ति प्राप्‍त होगी। व्यावसायिक दिशा में सफलता मिलेगी। खानपान में संयम रखें। अनावश्यक व्यय का सामना करना पड़ सकता है। विरोधियों का दमन होगा। रोजी रोजगार में सफलता मिलेगी। आपका दिन आज शुभ बीतेगा और आपको कहीं से रुका धन प्राप्‍त हो सकता है।

तुला:

आज आपकी राशि में ग्रहों की शुभ स्थिति बता रही है कि आज का दिन बहुत खास होने वाला है। रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। दूसरों के सहयोग लेने में सफल होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। प्रियजन से भेंट संभव है। सभी लोग आपसे खुश रहेंगे और आपके काम भी बनेंगे।

वृश्चिक:

आज ग्रहों के शुभ योग बता रहे हैं कि पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। पत्‍नी के साथ आपके संबंधों में सुधार होगा और आज भाग्‍य आपका साथ दे रहा है। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रुका हुआ कार्य सम्पन्न होगा। किसी मूल्यवान वस्तु के प्राप्‍त होने की संभावना है। मन प्रसन्‍न रहेगा। शाम के वक्‍त मनपसंद भोजन मिलने आपके मूड में सुधार होगा।

धनु:

आज चंद्रमा की शुभ स्थिति बता रही है कि भाग्‍य आपके साथ है और आपके सोचे हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे। परिवार में सभी लोग आपकी मदद के लिए तत्‍पर रहेंगे। मित्रों से आपको सहयोग प्राप्‍त होगा और धन की दिशा में चल रहे प्रयास सफल होंगे। निवेश के मामले में भी आज का दिन शुभ है। आपको लाभ प्राप्‍त होगा और मनोबल बढ़ेगा।

मकर:

आज आपकी राशि पर ग्रहों की शुभ दृष्टि होने से काम में सफलता प्राप्‍त होगी और सभी काम आपके मन के हिसाब से सोची गई योजना के अनुसार होंगे। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। विरोधी परास्त होंगे।

कुंभ:

आज आपकी राशि वालों पर चंद्रमा की शुभ दृष्टि होने से बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है। आर्थिक दिशा में किए प्रयास सफल होंगे। खान-पान पर संयम रखें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। झगड़ा विवाद से बचें। किसी मामले में आपको तनाव लेने की जरूरत नहीं है। आपका जीवन जल्‍द ही पटरी पर आ जाएगा। बीमारियों से बचे रहेंगे।

मीन:
आज का दिन आपका शुभ होगा। राज्य मान-प्रतिष्ठा वृद्धि कारक है। रोजगार के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। आज आपको कहीं से राजनीतिक सहयोग प्राप्‍त होगा। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। वाणी पर संयम रखें। रिश्तों में मधुरता आएगी। मन प्रसन्‍न रहेगा और भाग्‍य से आपको सहयोग प्राप्‍त होगा।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking