News Addaa WhatsApp Group

21 अक्टूबर का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 21, 2020  |  9:00 AM

765 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
21 अक्टूबर का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

मेष:

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

आज का दिन आपके लिए बेहद खास है और आप सबके चहेते बनेंगे। आपके अंदर एक अलग प्रकार का आकर्षण रहेगा। जमीन जायदाद के मामले में आपको आज लाभ मिलेगा। पिता के आशीर्वाद से शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना रहेगी। शाम के वक्‍त माता के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर कोई परेशानी हो सकती है। रात तक सब कुछ शायद सही हो जाए।

वृषभ:

आज का दिन आपके लिए थोड़ा कष्‍ट भरा हो सकता है। आपको दूसरों की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सावधान रहें और किसी प्रकार के मामले में पड़ने से बचें। आप निर्भीक होकर अपने कार्यों को सम्पन्न कराने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आज बहुत मधुर संबंध रहेंगे। सायंकाल से रात्रि पर्यन्त अच्छे वाहन द्वारा यात्रा होगी।

मिथुन:

आज एक बात का ध्‍यान रखें कि आपकी वाणी किसी को ठेस न पहुंचाए। सामने वाले को आपकी बात बुरी लग सकती है। औपचारिकता में बिल्कुल भी न उलझें। आपका जो मन कहे वो करें और किसी से बुरा न कहें। आपका धन कहीं रुका हुआ है तो आज मिल सकता है। बुद्धि विवेक से लिए गए निर्णय लाभप्रद रहेंगे। रात के वक्‍त मंगलमय आयोजन आपके घर में होंगे।

कर्क:

आज का दिन आपके लिए थोड़ा कम अच्‍छा है। आपकी छोटे भाई-बहनों से थोड़ी अनबन हो सकती है। आपको कड़ी मेहनत करने पर ही सफलता की ही प्राप्ति होगी। भौतिक सुख साधनों पर खर्चा अधिक होगा। शत्रु अपने षडयंत्रों में सफल नहीं हो पाएंगे। आपके खुशमिजाज होने के कारण लोग आपसे संबंध बनाने के बारे में सोचेंगे। रात्रि में किसी आध्यात्मिक व्‍यक्ति से आपकी भेंट हो सकती है।

सिंह:

आपके मन में परोपकार और दान की भावना प्रबल होगी और आप दूसरों के काम के लिए दौड़ेंगे। इस वजह से आपको व्‍यस्‍तता अधिक रहेगी और शरीर में थकान लगेगी। आत्मविश्वास के बल पर किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। थोड़ा सा खर्च करने से आपके काम पूरे हो सकते हैं। नई योजनाओं पर आज काम शुरू हो जाएगा। शत्रु आपके पराक्रम को देखकर हतोत्साहित होंगे।

कन्या:

आज आपका दिन शुभ है और भाग्‍य साथ देगा। रोगियों को इस वक्‍त लाभ होगा। शरीर के कष्‍ट दूर होंगे। संतान की तरफ से शुभ समाचार प्राप्‍त होंगे। आज आपको रिश्‍तेदारों की ओर सहयोग प्राप्‍त होगा और दोस्‍तों की तरफ से मन प्रसन्‍न रहेगा। वाणी पर संयम रखें, आप अपनी कार्यकुशलता से सर्वत्र विजय, विभूति, सफलता प्राप्त करेंगे।

तुला:

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बेहद खास होने जा रहा है। पढ़ने में आपकी रुचि बढ़ेगी। नए कार्य सीखने में सफल होंगे। ऐसा समय आ सकता है कि आपको अपनी बात साबित करनी पड़ जाए। माता-पिता, गुरु के प्रति निष्ठा, भक्तिभाव में वृद्धि होगी। सायंकाल के वक्‍त चोट लगने चोरी होने का भय है। सावधान रहें। आज वाहन आपको संभालकर चलाने की जरूरत है। नहीं तो दुर्घटना हो सकती है।

वृश्चिक:

आज के दिन आपका खर्चा काफी बढ़ा हुआ रहेगा। आपकी आमदनी कम रहेगी और आपके सामने ऐसे खर्चें आ सकते हैं जो पहले से नहीं थे। संतान के द्वारा किए गए श्रेष्ठ कार्यों से आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपको अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्‍त कने में सफलता मिलेगी।सायंकाल से रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों के दर्शन से मन प्रफुल्लित रहेगा। सैर सपाटे व मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा।

धनु:

आज के दिन आपके ज्ञान और विद्या-बुद्धि में वृद्धि होगी। परिवार के लोग आपका साथ देंगे और आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे। आपके कठिन प्रयासों से इच्छा की पूर्ति होगी। शासन द्वारा आपको सम्मानित किये जाने की प्रबल संभावना है। सायं काल धार्मिक अनुष्ठानों पर समय व्यतीत होगा। शुभ व्यय कीर्ति की वृद्धि होगी। आज आपको कहीं से रुका धन भी मिल सकता है।

मकर:

आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपको आज पैतृक संपत्ति का भी लाभ मिल सकता है। ईश्‍वर के प्रति आपकी श्रृद्धा भी बढ़ेगी और परिवार में आपके खुशी का माहौल बना रहेगा। बिना मांगे किसी को सलाह न दें, ऐसा करना आपको भारी पड़ सकता है। रात्रि के समय पुण्‍य के कार्य करेंगे तो आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। आपका मन प्रसन्‍न रहेगा और चित्‍त शांत रहेगा।

कुंभ:

आमदनी की बढ़ोत्तरी के लिए किए गए प्रयास शत प्रतिशत सफल रहेंगे। श्रेष्ठ मार्गों द्वारा प्राप्त धन से कोष वृद्धि होगी। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्ति होगी। आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं नये अच्छे मित्र भी मिलेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य के लेकर आप कुछ परेशानी महसूस कर सकते हैं। आज आपकी मुलाकात कुछ नए लोगों से होने से बदलाव महसूस करेंगे।

मीन:

आज ग्रहों के शुभ योग आपके लिए अच्‍छे योग बना रहे हैं। आपकी अपनी संपत्ति में वृद्धि होगी। आपको पत्नी पक्ष एवं पत्नी की ओर से पूर्ण सहयोग मिलेगा। सायंकाल के समय परेशानी हो सकती है। आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति वक्री चल रहा है। अतः अपने गुरु के प्रति निष्ठा व भक्तिभाव पूर्ण रखें।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking