22 फरवरी ‌का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By: न्यूज अड्डा डेस्क
Published on: Feb 22, 2021 | 7:25 AM
712 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.

मेष राशि
घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ किसी विषय को लेकर विवाद हो सकता है ,बड़ों की राय मान लेने में ही आपकी भलाई है। धैर्य रखने से चीज़ें जल्द ही बेहतर होगी। कार्य क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।आपका ध्यान किसी कार्य को पूरा करने में लगा रह सकता है। कामकाज में स्थिरता बनी रहेगी। आज आप अपनी बहन को कोई उपाह दे सकते है। इससे संबंध बेहतर होंगे। बिजनेस के मामले में सब अच्छा रहेगा, आज जल्दबाजी में कोई भी काम नहीं करना चाहिए।

वृष राशि
आज लेन-देन के मामले में किसी बड़े की राय लेना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कार्यों में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। करोबार में बरकत होगी।आपकी कल्पना शक्ति आपके लक्ष्य प्राप्ति में सहायक होगी। पहले किये गये किसी काम से आपको बडा फायदा होगा| भरी धन लाभ होगा।

मिथुन राशि

आज घर में शुभ-प्रसंगों का आयोजन होगा| जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी| आज आपको कोई अच्छी कंम्पनी से इंटरव्यू आ सकता है। अचानक नए स्रोतों से आपको धन लाभ हो सकता है। नजदीकी लोगों के साथ समय बिताने से ख़ुशी मिलेगी। आपका मन खुश रहेगा। जो लोग फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं,उनको कोई बढ़िया ऑफर मिलेगा| आज आप खुद को फिट महसूस करेंगे।

कर्क राशि

आज आप किसी भी कार्य को करने के लिए पूरी तरह से तैयार रहेंगे। परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेगी। आपका कोई खास काम दोस्तों की मदद से पूरा होगा| आप परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करेंगे । किसी काम को शुरू करने से पहले माता-पिता का आर्शीवाद लें, आपको फायदा जरूर होगा। आज बचपन के मित्र से बात करके आपकी दिनभर की थकान दूर हो जायेगी।

सिंह:

छात्रों के लिए यह समय शुभ है, एकाग्रता से काम करते रहें। जरूरी मुद्दों पर परिवार के साथ विचार-विमर्श होगा। कार्यक्षेत्र में स्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी और संतान के प्रति दायित्व पूर्ति भी होगी। भाइयों की मदद से रूका हुआ कार्य भी पूरा होगा और प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। संपत्ति संबंधित विवादों में आपको कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। विदेश से व्यापार करने वालों को सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। सायंकाल के समय दर्शन और हास्य परिहास में व्यतीत होगा।

कन्या:

भाइयों की मदद से बड़े निर्णय लेने में सफल रहेंगे। छात्रों को गुरुजनों और सहपाठियों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करें। स्वजनों से सुख, पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी और रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। मित्र की सहायता से नए अवसर की प्राप्ति होगी और राजकीय मदद भी मिलेगी। सायंकाल के समय अचानक लाभ होने के योग बन रहे हैं।

तुला:

राजकीय पक्ष से व्यापारियों को नए अवसरों की प्राप्ति होगी और आय के नए स्रोत बनेंगे। छात्रों को शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग बन रहे हैं। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे और कोई महत्वपूर्ण फैसला लेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। व्यापार में लाभ की स्थितियां बनेंगी और नए अवसरों की प्राप्ति होगी। लव लाइफ में अधिक अपेक्षा के कारण निराशा का सामना करना पड़ सकता है। पिता के आशीर्वाद से शुरू किए गए सभी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी।

वृश्चिक:

माता-पिता से स्नेह प्राप्त होगा और आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रूका हुआ कार्य सिद्ध होगा और प्रियजनों से भेंट होगी। कानूनी संबंधित मामलों में आपको लाभ होगा। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। रोजगार के क्षेत्र में आ रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और छात्रों को उच्च शिक्षा की प्राप्ति होगी। व्यापारियों को आय के नए स्रोतों से धन लाभ होने के संकेत हैं। सायंकाल का समय मित्रों के साथ सैर सपाटे और मौज मस्ती में व्यतीत होगा।

धनु:

आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। साझेदारी में किए जा रहे कार्यों में कुछ विरोध उत्पन्न हो सकता है और गृहोपयोगी वस्तुओं पर धन का खर्चा होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में आधीनस्थ कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है। दूसरों की मदद करने से मन को सुकून मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपकी विजय होगी और आपके विरूद्ध षड़यंत्र विफल हो जाएंगे। छात्रों को मनचाही सफलता प्राप्ति के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता पड़ेगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर:

कार्यक्षेत्र में आज व्यस्तता अधिक रहेगी और काम का बोझ भी बढ़ेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष होगा। परिवार में किसी सदस्य से मंगलदायक समाचार सुनने को मिलेगा। परिवार में किसी महिला सदस्य की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और उनका सहयोग भी मिलेगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी, जिससे उनके पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे। वैवाहिक जीवन आनंद दायक बीतेगा और आसपास की यात्रा पर भी जा सकते हैं। सायंकाल का समय धार्मिक स्थानों की यात्रा करेंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

कुंभ:

आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। गोपनीय बात को किसी के सामने न आने दें अन्यथा अपयश का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी के कारण विश्वासघात का सामना करना पड़ेगा। परिवार में किसी भी तनाव से दूरी बनाकर रखें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पत्नी को अकस्मात् शरीर कष्ट होने से भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति के खरीद-फरोख्त से पहले उसके सभी वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। रिश्तेदारों के साथ संबंध मजबूत होंगे और आपकी समस्याओं में साथ देंगे।

मीन:

व्यापारिक क्षेत्र में आ रही रुकावटें दूर होंगी और सामाजिक ख्याति का विस्तार होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और आय के नए स्रोतों का विकास होगा। हालांकि अनावश्यक खर्चों से संतुलन बिगड़ सकता है। बिजनस में बढ़ती प्रोग्रेस से काफी खुशी होगी। परिवार में आनंददायक माहौल बनाए रखने के लिए माता-पिता की सलाह व आशीर्वाद उपयोगी सिद्ध होगी। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा और आपका दिमाग भी रिलैक्स होगा। सांयकाल के समय घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

...

© All Rights Reserved by News Addaa 2020