News Addaa WhatsApp Group

23 सितंबर का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 23, 2020  |  2:51 AM

722 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
23 सितंबर का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

मेष :

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

इस राश‍ि के जातकों को दूसरों की मदद करने से सकून मिलता है, तो खुश हो जाइए क्‍योंक‍ि आज आपका द‍िन परोपकार में ही व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं इससे परेशान होकर साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। लेक‍िन आप अपने अच्‍छे व्‍यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। रात्रि में पर‍िवार के क‍िसी सदस्‍य की तब‍ियत ब‍िगड़ने से थोड़ी-बहुत द‍िक्‍कतें हो सकती हैं।

वृषभ:

वृष राश‍ि वालों के ल‍िए आज का दिन सुखद है। आज पर‍िवारीजनों के साथ हंसी-मजाक में पूरा द‍िन बीतेगा। भाग्यवश दोपहर तक कोई शुभ समाचार भी मिलेगा। यह संतान संबंधी भी हो सकता है और भाई-बहन से भी। लेक‍िन आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सांयकाल के समय क‍िसी पुराने म‍ित्र के आने से मन प्रसन्‍न होगा। कुछ अधूरे कार्य भी पूरे होंगे। रात्रि में किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से आपका सम्मान बढ़ेगा। ससुराल पक्ष से भी सुखद समाचार का योग है।

मिथुन:

आज म‍िथुन राश‍ि के जातकों को पिता के आशीर्वाद तथा उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें। सांयकाल से लेकर रात तक वाहन चलाने में सावधानी बरतें। प्रिय एवं महान पुरुषों के दर्शन से मनोबल बढ़ेगा। पत्नी पक्ष से भी वांछित सिद्धि हो सकती है। नौकरी में पर‍िवर्तन का मन बना रहे हैं तो आज आपको अच्‍छे अवसर भी म‍िल सकते हैं। साहित्‍य-कला के क्षेत्र में भी कर‍ियर बनाने का सोच सकते हैं। सफलता के योग हैं।

कर्क:

आज राशि स्वामी की उत्तम स्थिति एवं राशि पर बृहस्पति का षष्ठस्थ होकर परिभ्रमण अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति करा कर कोष की स्थिति को सुदृढ़ करेगा। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ध्‍यान रखें क‍ि आज शीघ्रता और भावुकता में लिया गया निर्णय भव‍िष्‍य में आपके ल‍िए द‍िक्‍कतें खड़ी कर सकता है। सांयकाल से देर रात तक देव दर्शन का लाभ लें। जरूरतमंद लोगों की यथाशक्ति मदद करें।

सिंह:

स‍िंह राश‍ि वालों का आज का द‍िन सुखद है। राजनीतिक क्षेत्र में आज अशातीत सफलता म‍िलने का योग है। संतान के प्रति दायित्व पूर्ति भी होगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे, रुका हुआ कार्य संपन्‍न होगा। व्‍यवसाय में भी आज आपके ल‍िए लाभ के अवसर आएंगे। हालांक‍ि सेहत संबंधी समस्‍याएं कुछ समस्‍याएं हो सकती हैं। सांयकाल से लेकर रात्रि का समय प्रियजनों के दर्शन हास्य-परिहास में व्यतीत होगा। खान-पान पर न‍ियंत्रण रखें। अन्‍यथा सेहत ब‍िगड़ सकती है।

कन्या:

कन्‍या राश‍ि के जातकों को आज कर्मोद्योग में तत्परता से लाभ होगा। स्वजनों से सुख, पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। लेक‍िन विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। अन्‍यथा बात बढ़ भी सकती है। आज घर-गृहस्थी की समस्या सुलझ जाएगी। व्‍यवसाय में आज राजकीय मदद म‍िलने का योग है। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं।

तुला:

वृश्चिक राश‍ि वालों का आज आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। साथ ही आपके धन, सम्मान और यश-कीर्ति में वृद्धि होगी। रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा। आज शाम क‍िसी म‍ित्र से हुई मुलाकात आपके सारे ब‍िगड़े कार्य बना देगी। इससे मन काफी प्रसन्‍न रहेगा। शाम को प्रियजनों से भेंट होगी। लेक‍िन ध्‍यान रखें क‍ि वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल प्रियजनों से भेंट एवं रात्रि में सैर-सपाटे और मौज-मस्ती का अवसर प्राप्त होगा।

धनु:

धनु राश‍ि के जातकों के ल‍िए आज गृहोपयोगी वस्तुओं पर धन खर्च का योग है। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है। रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है। दिन में राज्य संबंध‍ित कार्य से कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। हालांक‍ि अंत में आपको ही सफतला म‍िलेगी। दोस्‍तों के साथ मुलाकात होने से मन प्रसन्‍न रहेगा। व‍िरोधी चाहकर भी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे।

मकर:

इस राशी के जातकों को आज व्यावसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने से प्रसन्‍नता का अनुभव होगा। आज आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा अधिक सुदृढ़ होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है तो आपको लाभ म‍िलेगा। लेक‍िन ध्‍यान रखें क‍ि इस संबंध में क‍िसी वरिष्‍ठ की राय जरूर ले लें। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे। सांयकाल में धार्मिक स्थानों की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। क‍िचन में काम करते समय सावधानी बरतें, चोट-चपेट की आशंका है।

कुंभ:

आज राशि स्वामी शनि की द्वादश स्थिति के कारण पत्नी को अकस्मात् शारीर‍िक कष्ट होने से भागदौड़ और अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। लेक‍िन परेशान न हों और धैर्य से काम लें। ईश्‍वर का स्‍मरण करें जल्‍दी ही सब ठीक हो जाएगा। किसी संपत्ति के क्रय-विक्रय के समय उसके सारे वैद्यानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। न‍िवेश करना हो तो भी क‍िसी जानकार की भी राय जरूर ले लें। ताकि आपको क‍िसी प्रकार का कोई नुकसान न हो। ससुराल पक्ष से वाद-व‍िवाद का योग बन रहा है। वाणी पर संयम रखें।

मीन:

आज मीन राश‍ि के जातकों का वैवाहिक जीवन आनंददायक बीतेगा। आज पास-दूर की सकारणीय यात्रा भी हो सकती है। बिजनस में तरक्‍की होने से मन काफी प्रसन्‍न रहेगा। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। सांयकाल कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। पुराने म‍ित्रों से हुई मुलाकात से आज आपका मन शांत रहेगा। आज माता-पिता की सलाह और आशीर्वाद आपके ल‍िए उपयोगी सिद्ध होगी। अधूरे कार्यों को पूरा करने का मौका म‍िलेगा। घर-मकान में न‍िवेश करने से पहले एक बार वर‍िष्‍ठजनों की राय जरूर ले लें।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking