News Addaa WhatsApp Group

24 अक्टूबर का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 24, 2020  |  8:41 AM

775 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
24 अक्टूबर का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

मेष:

आज का दिन मिश्रित फलकारक है। काम की व्यस्तता रहेगी लेकिन उसके चलते परिवार की उपेक्षा न करें। किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें। आजीविक के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल होंगे और राजनीतिक सहयोग भी मिलेगा। स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें और वाणी पर भी संयम रखें। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं और विरोधी भी परास्त होंगे। व्यापार में सहयोगियों की सलाह से लाभ होगा।

वृषभ:

आज दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा और धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए लोगों से मुलाकात होगी और कार्यों में सफलता मिलेगी। छात्रों को नया ज्ञान व अनुभव प्राप्त होगा और परिवार के साथ जरूरी कार्यक्रम पर विचार विमर्श भी हो सकता है। शारीरिक व मानसिक क्लेश मिल सकता है। जीवनसाथी को आर्थिक लाभ होगा और कार्यक्षेत्र में उनकी तरक्की होगी, जिससे मन प्रसन्न होगा।

मिथुन:

आज आपके पराक्रम में वृद्धि के योग बन रहे हैं और धन व ऐशवर्य में वृद्धि होगी। हालांकि शत्रु आपकी सफलता को देखकर ईर्ष्या भी करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा और सरकार का भी पूरा सहयोग मिलेगा। अटके हुए कार्य किसी बड़े अधिकारी की वजह से पूरे संपन्न होंगे। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। संतान के व्यापार में निवेश करना लाभप्रद होगा। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें, आगे चलकर बड़े खर्च आने वाले हैं।

कर्क:

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। सामाजिक दायरो में इजाफा होगा और छात्रों को भविष्य के लिए नई संभावनाओं के द्वारा खुलेंगे। व्यापार में कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है और यह किसी अन्तर्विरोध को जन्म दे सकता है। स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें और छात्र अतिआत्मविश्वास से बचें। मित्रों के साथ मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। धन के मामले में किसी भी प्रकार का जोखिम उठाने से बचें।

सिंह:

पारिवारिक वातावरण से मन प्रसन्न होगा और सुख-समृद्धि आएगी। व्यापार में पिता का मार्गदर्शन लाभप्रद रहेगा और भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। साथ ही गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से लाभ होगा और रिश्ते भी मधुर होंगे। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार के कारण मानसिक तनाव मिल सकता है और रूपए पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। अधिकारी की मदद अटके हुए प्रोजेक्ट पूरे होंगे।

कन्या:

आज सुबह से ही ऊर्जावान रहेंगे और कुछ कर दिखाने की उधेड़बुन में दिन व्यतीत करेंगे। आर्थिक दिशा में किए प्रयासों में सफलता मिलेगी और वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। अधिकारियों द्वारा कार्य की सरहाना की जाएगी। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करेंगे। पारिवारिक संपत्ति में वृद्धि होगी। बाहर के खान-पान से बचें अन्यथा पेट संबंधित शिकायत हो सकती है।

तुला:

कारोबार में चल रही समस्या का अंत होगा और जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। संतान के कारोबार में वृद्धि होगी, जिससे मन प्रसन्न होगा और आमदनी के स्त्रोत के बारे में पता चलेगा। संतान के विवाह की समस्या से मुक्ति मिलेगी। बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है और आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। किसी भी तरह के झगड़े व विवाद से बचें।

वृश्चिक:

रोजगार के क्षेत्र में पद व गरिमा प्राप्त होगी और पुराने कर्ज से भी छुटकारा मिलेगा। व्यावसायिक दिशा में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। छात्रों को उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और व्यवहारिकता आपकी उन्नति का कारण बनेगी। विवाह योग्य जातकों को कुछ अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। नए कार्यों के लिए समय उपयुक्त है और विरोधियों का पराभव होगा। परिवार के लिए अनावश्यक व्यय का सामना करना पड़ सकता है।

धनु:

आज का दिन मिश्रित फलकारक है। गुप्त शत्रुओं और ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहने की जरूरत है। राजकीय सेवाओं में व्यस्तता अधिक रहेगी और छोटी दूर की यात्रा का योग बन रहा है। अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखें अन्यथा आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। घर-परिवार की समस्या धैर्य व संयम के साथ खत्म करेंगे। लव लाइफ में मानसिक शांति प्राप्त होगी और किसी विदेश रिश्तेदार से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

मकर:

रोजी-रोजगार के दिशा में सफलता मिलेगी। लव लाइफ में उपहार व सम्मान मिलेगा। दूसरों
से सहयोग लेने में सफल होंगे और मित्रों के साथ यात्रा करने पर सुखद स्थिति बनेगी। रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं की साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्य करने पर समाज में ख्याति बढ़ेगी। पारिवारक सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा और छोटे भाई-बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

कुंभ:

राजनीतिक दिशा में किए प्रयास फलीभूत होंगे और सरकार का पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक बिजनस में प्रोजेक्ट पूरा करने पर पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पिता के मार्गदर्शन से उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त होगा। लाभ की स्थितियां अच्छी होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। छोटे-मोटे रोगों से मुक्ति मिलेगी लेकिन किसी भी तरह के संक्रमण से बचकर रहें। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें। पुराने मित्र से मिलाप की संभावना है।

मीन:

जीवनसाथी आपके सभी कार्यों में पूर्ण सहयोग देंगे और भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। कार्यक्षेत्र में पुराने झगड़े झंझटों से मुक्ति मिलेगी और व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके स्वभाव व वर्चस्व में वृद्धि होगी। कोर्ट-कचहरी के मामले से आपको मुक्ति मिलेगी और छात्रों को प्रतियोगी परिक्षा में सफलता प्राप्त होगी। नई परियोजनाओं में निवेश के लिए उत्तम समय है।

संबंधित खबरें
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…

कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking