News Addaa WhatsApp Group

25 अगस्त का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 24, 2020  |  6:06 PM

884 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
25 अगस्त का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

मेष

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

आज किसी विशेष जन से मुलाकात लाभदायक रहेगी। कॅरियर में उन्नतिप्रद प्रस्ताव मिलेंगे। भूमि भवन संबंधित मामले सुलझ सकते हैं। मकान के पुनर्निर्माण में धन खर्च होगा। वाहन क्रय करने की भी संभावना है।नौकरी में तबादला लाभकारी साबित होगा।

वृषभ

आज संंतों का सानिध्य प्राप्त होगा। लेकिन,कोई भी कार्य शुरू करने के पहले उसके बारे में पूरी जानकारी लेने के बाद ही निर्णय करें। परिश्रम की अधिकता के कारण थकान महसूस करेंगे।बहनों से विवाद की स्थिति बनेगी। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।

मिथुन

आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभकारी है शत्रुओं से सतर्क रहें । नया कार्य के अवसर मिलेंगे व्यवसाय में लाभ की संभावना के बीच यश कीर्ति में वृद्दि होगी। शत्रु सक्रिय होंगे, सतर्क रहे। संपत्ति संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते हैं।

कर्क

आज आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना के बीच समय के साथ स्थिति अनुकूल हो रही है। लोगो में आप के प्रति सम्मान बढ़ेगा। तनाव से मुक्त होने के साथ ही भाइयों के साथ सम्बन्ध अच्छे होंगे। पुराने विवाद पक्ष में हल होंगे।

सिंह

आज ससुराल पक्ष से कोई खुश खबर मिल सकती है। जीवन साथी को लेकर गलतफहमी का शिकार होने से बचें। समय रहते काम पूरे करें। पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। भवन निर्माण को ले कर उत्साहित रहेंगे।

कन्या

आज आकस्मिक किसी बड़े खर्च की आशंका के बीच जल्दबाजी से हानि संभव है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। विवाद न करें। परिवारिक क्लेश की संभावना है।
शारीरिक व मानसिक कष्ट भी हो सकता है स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।

तुला

आज मित्रों का सहयोग करना होगा। पारिजनों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। संतान के कार्यो से नाराज होंगे। समय रहते जरूरी काम निपटा लें, आकस्मिक यात्रा हो सकती है। यात्रा के दौरान आ सकती हैं।

वृश्चिक

आज अपने काम से संतुष्ट नहीं होने के चलते कार्य विस्तार के योग है। अधिकारी से विवाद हो सकता है। मकान की मरम्मत पर धन लगेगा। विद्युत उपकरण पर धन खर्च होगा। धार्मिक कार्यो में सहभागिता करेंगे।

धनु

आज कारोबार को नई सफलता मिलेगी। जबकि प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग अपने कार्य में सफल होंगे। पदोन्नति के योग हैं। पूंजी निवेश में विचार विमर्श करें। पारिवारिक जनों के स्वास्थ की चिंता रहेगी।

मकर

आज कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कार्य पूरे होंगे। धन कोष में वृद्धि हॉगी। लेकिन ध्यान रहे किसी पर भी अंधविश्वास न करें, आपके साथ धोखा हो सकता है। पिता के साथ भी वाद विवाद संभव है।

कुम्भ

आज आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। भूमि भवन से सम्बंधित मामले यथावत रहेंगे। विवाह चर्चा सफल होगी। वाहन मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें। संतान के स्वास्थ की चिंता के बीच बीमारी में पैसा लगेगा।

मीन

आज सोचे कार्य समय पर होंगे। कारोबार में नई योजना लागू होगी। लेकिन, अभी शेयर में निवेश से बचें। कर्मचारियों द्वारा नुकसान संभव है। जीवन साथी के साथ चल रही मनमुटाव की स्थिति सामान्य हो सकती है।

ज्योतिष सेवा केन्द्र मुम्बई

Newsaddaa- Rashifal
ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री
संपर्क सूत्र
95943 18403 98208 19501

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking