News Addaa WhatsApp Group

26 मार्च ‌का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 26, 2021  |  7:37 AM

577 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
26 मार्च ‌का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष:

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कार्यक्षेत्र में शत्रुओं की वजह से कुछ व्यवधान आ सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। व्यापार विस्तार के लिए परिवार के साथ विचार-विमर्श करेंगे। निवेश करना आज आपके लिए सही नहीं है। रोजगार वाले व्यक्तियों को नए अवसर प्राप्त होंगे। सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की आपकी विशेषता आज भी आपको यश देगी। सायंकाल का समय मित्रों के साथ बातचीत में व्यतीत होगा।

वृषभ:

तकनीकी क्षेत्र से जुड़े छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। पिता से पूर्ण सहयोग मिलेगा और परिवार में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनेगी। राजनीतिक लोगों के लिए समय अनुकूल है, अच्छा जनसमर्थन मिलेगा। कार्यालय में धीरे-धीरे सफलता की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। कोई नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। दिन का काम जल्दी खत्म करके सायंकाल का कुछ समय परिवार के साथ बिताएं।

मिथुन:

रोजगार के लिए प्रयास कर रहे लोगों को आज सफलता की संभावना कम बन रही है, योजना बनाकर करें कुछ बात बन सकती है। भाई-बहनों के साथ जरूरी चीजों पर चर्चा होगी। बिजनस की समस्याओं को खत्म करने के लिए पिता का मार्गदर्शन मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से हर्षदायक समाचार मिलने से मनोबल बढ़ेगा। स्थायी संपत्ति से लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में सभी लोग आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। कुछ दिनों से जिस वस्तु की कामना कर रहे थे, आज उसकी प्राप्ति होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।

कर्क:

शुभ कार्यों में आज आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र और परिवार में आप द्वारा लिया गया निर्णय आज लाभप्रद रहेगा। संतान पक्ष के विवाह में आ रही अड़चनें किसी व्यक्ति की मदद से समाप्त हो जाएंगी। जन संपर्क में वृद्धि होने से आपका यश बढ़ेगा। रोजगार के क्षेत्र में स्थितियां बेहतर होती जाएंगी और छात्रों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ बाहर घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। सायंकाल के समय धार्मिक कार्यों पर खर्च कर सकते हैं।

सिंह:

भाग्य आज आपका हर कदम पर साथ देगा। ऑफिस में समय से पहले अपने काम को पूरा कर लेंगे, जिसकी वजह से विरोधियों का षड़यंत्र असफल रहेगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों पर धन खर्च करेंगे। रिश्तेदारों के साथ बहुत समय से चली आ रही कटुता आपसी समझौते से समाप्त हो जाएगी। लव लाइफ में आपका सहयोग आपके साथी को सफलता प्राप्त करने में मददगार सिद्ध होगा। सायंकाल का समय परिवार के साथ व्यतीत करेंगे और जीवनसाथी के साथ जरूरी मुद्दों पर विचार विमर्श करेंगे।

कन्या:

विदेश से व्यापार के प्रयास सकारात्मक पूर्ण होंगे और कई लोग आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। संपत्ति संबंधित विवादों से मानसिक तनाव होगा। छात्रों के लिए समय शुभ है, अपनी पढ़ाई एकाग्रता के साथ करते रहें। कार्यक्षेत्र में आप प्रतिद्वंदियों के लिए सिरदर्द बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन व्यय होगा लेकिन मन में हर्ष रहेगा। सायंकाल के समय धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि लेंगे।

तुला:

संवेदनशील मुद्दों पर परिवार के साथ विचार-विमर्श करेंगे और लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। कार्यस्थल पर कड़ी मेहनत करने के बाद आय कम और व्यय अधिक होगा। धन के अपव्यय से बचें और लेन-देन करते समय सावधानी बरतें अन्यथा कोई गलती हो सकती है। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे, जो आपकी नौकरी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। गृहस्थ में पूर्ण ध्यान नही देने से नाराजगी देखनी पड़ सकती है लेकिन आप सायंकाल तक सब सही कर देंगे।

वृश्चिक:

छात्रों को गुरुजनों और सहपाठियों का सहयोग मिलेगा और भविष्य की बातों पर चर्चाएं करेंगे। कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक कॉन्ट्रैक्ट आपके पक्ष में फाइनल हो सकता है। कार्य पूर्ति के लिए अगर आप अपनी बातों को दूसरों तक पहुंचाने में कामयाब हो जाएंगे तो सरकारी नीतियों का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आध्यात्मिक एवं परोपकारी स्वभाव का लाभ किसी न किसी रूप में अवश्य मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई जगह से प्रस्ताव मिलेंगे।

धनु:

राजकीय पक्ष से व्यापार कर रहे नए जातकों को लाभ होगा और कॉन्ट्रैक्ट में रहकर कोई कार्य सकते हैं। जरूरी चीजों पर ध्यान न देने की वजह से पति-पत्नी में मामूली नोक-झोंक हो सकती है। घर में धन-धान्य की वृद्धि होगी और मित्रों की मदद से धन लाभ भी होगा। दिमाग पर ज्यादा दबाव न डालें निसंकोच होकर फैसले लें। सेहत अनुकूल रहने से हर प्रकार की परिस्थितियों में काम कर लेंगे। घर मे थोड़ी उग्रता रहने पर भी प्रेम बना रहेगा।

मकर:

रोजगार के क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से चली आ रही समस्या का समाधान मिलेगा। ससुराल पक्ष से संबंध धीरे-धीरे अच्छे होंगे लेकिन धन के लेन-देन से तभी भी बचें। किसी सरकारी अधिकारी की मदद से भूमि-जायदाद संबंधी विवाद का समाधान भी हो जाएगा। धार्मिक स्थानों की यात्रा के प्रसंग बन सकते है। साझेदारी में किए जा रहे कार्यों में अवरोध उत्पन्न हो सकता है। व्यस्तता के बीच लव लाइफ के लिए समय निकाल लेंगे। सायंकाल के समय स्वास्थ्य कुछ ढ़ीला हो सकता है, ध्यान रखें।

कुंभ:

आज आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। अधिकांश कार्यो की योजना पहले ही बना लेंगे, फिर भी कुछ काम अकस्मात आने से फेरबदल करना पड़ेगा। कहीं से कमा कमाया धन मिलने का योग है। किसी वृद्ध महिला का आशीर्वाद मिलने से उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। क्रोध व वाणी पर संयम रखें अन्यथा भाई बंधुओं से मतभेद हो सकते हैं। निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो किसी परिचित की मदद मिलने की संभावना बन रही हैं।

मीन:
आपके भाग्य का सितारा फिर से चमकने लगेगा। आज सामाजिक ख्याति का विस्तार होगा। छात्रों को अपने भविष्य के लिए नई संभावनाओं की प्राप्ति होगी। मित्रों की मदद से आज पूरे दिन आय के नए स्रोत सामने आएंगे। पारिवारिक वातावरण में थोड़ा विरोधाभास रहेगा परन्तु महत्त्वपूर्ण विषयो में सभी एकजुट हो जाएंगे। सेहत में सुधार आएगा। संतान के विवाह की समस्याएं खत्म होंगी। व्यवसाय में अधिक धन लगाना लाभकारी रहेगा। सायंकाल का समय देव दर्शन में व्यतीत होगा।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking