News Addaa WhatsApp Group

28 नवंबर का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 28, 2020  |  8:00 AM

776 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
28 नवंबर का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

मेष:

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

आज आपकी राशि पर एकादश भाव में चंद्रमा तथा दशम भाव में शनि आ जाएंगे। फलस्वरूप आज आपको आपके कार्यक्षेत्र या दफ्तर में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुच‍ि बढ़ेगी। पुत्र अथवा पुत्री के विवाह का प्रसंग प्रबल होकर फाइनल भी हो सकता है।

वृषभ:

आपकी राशि का स्वामी शुक्र पंचम घर में है। एकादश भाव में मंगल विराजमान धन भाव को शुभ दृष्टि से देख रहा है। शुक्र सांसारिक सुख भोगों का प्रतिनिधि है, अतः आवश्यक सामान की खरीदारी में शाम तक का समय व्यतीत होगा। घर परिवार के वृद्धजनों से बहसबाजी में न उलझें। उनकी राय भी सुन लें, उपयोगी सिद्ध होगी।

मिथुन:

नवम भाव में चंद्रमा और राशि से सप्तम भाव में धनुः राशि का बृहस्पति आज आपको राज्य से सम्मान और सांसारिक प्रतिष्ठा से अभिभूत करेगा। व्यापार के भागीदारों तथा पत्नी पक्ष से भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। ऋणभार में कमी होगी।

कर्क:

आपकी राशि पर धनुः का बृहस्पति तथा अष्टम भाव में चंद्रमा उत्तम संपत्ति और बहुत दिनों से रुके धन की प्राप्ति कराएगा। नए संबंधो में स्थायित्व बनेगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिल सकती है, प्रयत्नशील रहें। रात्रि का समय मंगलमय उत्सव में प्रियजनों के साथ हर्षोल्लास में बीतेगा।

सिंह:

आज आप अपने निकटवर्ती व अन्य लोगों की भावनाओं को पहचानें और उनके अनुसार चलने का प्रयास करें तो आपको आत्मसंतोष होगा। ध्‍यान रखें क‍ि कभी-कभार दूसरों की बात सुनने में कोई परेशानी नहीं है। बशर्ते उनकी बात सही हो तो। आज दुकान या कार्यालय में भी टीमवर्क के जरिए क‍िसी गंभीर समस्‍या का हल न‍िकालने में सफल होंगे। भाई-बहनों के साथ र‍िश्‍तों में स्‍नेह बढ़ेगा।

कन्या:

आपकी राशि से षष्ठम चंद्रमा संचार कर रहा है, शनि आज पंचम भाव में इष्ट मित्रों से निर्मूल विवाद तथा व्यर्थ व्यय कारक है। अतः अपने आसपास खुशनुमा माहौल बनानें का प्रयास करें। कार्यालय में भी अकस्मात् कोई नया परिवर्तन आपको आश्चर्य में डाल सकता है। महिला सहकर्मी व अधिकारी आपका सहयोग कर सकते हैं।

तुला:

आज का दिन आपके लिए महान पुरुषों से मेल-जोल कारक है। कार्यक्षेत्र में होने वाली उलट-पुलट से आपको लाभ म‍िलने का योग है। नए कार्य में वैधानिक और तकनीकी पहलुओं पर विचार करने के बाद ही कोई न‍िर्णय लें। ताकि आपको यह पता हो क‍ि कहां पर लाभ होगा और कहां हान‍ि हो सकती है। ध्‍यान रखें क‍ि कोई भी फैसला क‍िसी के कहने-सुनने पर न लें।

वृश्चिक:

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। हालांक‍ि आज बिजनस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। ऐसे में बेहतर तो यही होगा कि क‍िसी ऐसे जानकार की राय लें, जि‍न्‍हें अनुभव हो और आप उनपर आंखें बंदकरके भरोसा कर सकते हों। दिन के दूसरे भाग में महिला मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। मामला कार्यक्षेत्र का हो या घर का आप अपने सभी उत्तरदायित्वों को सफलतापूर्वक निभा लेंगे। हर जगह आपकी सराहना होगी।

धनु:

आज का दिन मिश्रित फलकारक है। तो ऐसे में आज आप अपनी पुरानी देनदारियों से मुक्त हो सकते हैं। वहीं दूसरी ओर कार्यक्षेत्र में भी आपके सुझावों का स्वागत होगा। आज कुछ आवश्यक घरेलू सामान की खरीदारी भी करनी पड़ सकती है। लेक‍िन अपनी जेब का खास ख्याल रखें। ताक‍ि अचानक पैसों की जरूरत पड़े तो आपको क‍िसी से उधार न लेना पड़े। सांयकाल का समय घरवालों के साथ सुखद रहेगा। दांपत्‍य जीवन सुखमय होगा।

मकर:

आज आपकी राशि से द्वितीय चंद्रमा पास व दूर की यात्रा तथा राज्य विजयकारक है। बहन-भाई के विवाह इत्यादि मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। कोई पुराना मित्र या रिश्तेदार अचानक आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है। यह आपके ल‍िए सुखद साब‍ित होगा। लेक‍िन आज के द‍िन एक बात का खास ख्‍याल रखें क‍ि अगर कोई उधार मांगे तो सोच-समझकर दें। ताकि भव‍िष्‍य में पैसे फंसने की समस्‍या न हो। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार म‍िल सकता है।

कुंभ:

राशि का स्वामी शनि द्वादश व्यय केंद्र में राजनीतिक क्षेत्र में सफलताकारक है। आज स‍ितारे बता रहे हैं क‍ि आज आपका सक्रिय राजनीति में भाग लेने का योग बन रहा है। यही नहीं आज आपके व‍िरोधी क‍ितने भी प्रयास कर लें लेक‍िन आपको परास्‍त नहीं कर पाएंगे। इसलिए घर से बाहर निकलते समय अपने इष्‍ट का ध्‍यान करें। बता दें क‍ि आज दिन का उत्तरार्ध भी शुभ व्यय कीर्ति की वृद्धि कारक है। पुण्य कार्यों पर भी व्यय कर सकते हैं। न‍िवेश में लाभ का योग है।

मीन:

आज आपकी अपनी संपत्ति में वृद्धि होगी। आपको ननिहाल से भी मान-सम्मान मिलेगा। हो सकता है कि आपको कुछ जिम्‍मेदारियां भी सौंपी जाएं। हालांकि आज किसी कार्य के सिलसिले में आपको शहर से बाहर की भी यात्रा करनी पड़ सकती है। बहरहाल शाम तक आपको कुछ और सुखद समाचार मिलेगा। आपको पत्नी पक्ष एवं पत्नी की ओर से पूर्ण सहयोग मिलेगा। नौकरी में गुप्त शत्रु चुगली करेंगे। इससे सायंकाल के समय परेशानी हो सकती है। आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति वक्री चल रहा है। अतः अपने गुरु के प्रति निष्ठा व भक्तिभाव पूर्ण रखें।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking