News Addaa WhatsApp Group

29 जुलाई का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 29, 2020  |  2:58 AM

799 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
29 जुलाई का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

मेष

आज की हॉट खबर- कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर,...

आज विद्यार्थी वर्ग शोध कार्य व शैक्षणिक गतिविधियों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी मे कोई नया विचार क्रियान्वित हो सकता है। कार्य की प्रशंसा होगी।

वृष

आज मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी। कोई बड़ा कार्य प्रारंभ करने का मन बनेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। निवेश शुभ फल देगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। भरपूर प्रयास करें।

मिथुन

आज दूर से अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। व्यस्तता रहेगी। प्रमाद न करें।

कर्क

आज यात्रा में जल्दबाजी न करें। मन में दुविधा व संशय रहेंगे। कार्य की सफलता के लिए प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। गलतफहमी से विवाद हो सकता है। भावनाओं पर अंकुश आवश्यक है। हितशत्रुओं से सावधान रहें। कारोबार ठीक चलेगा। आय होगी। चिंता बनी रहेगी।

सिंह

आज भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। सट्टे, जुए व लॉटरी से दूर रहें। रोजगार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भाग्य का सहारा रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। चोट व रोग से बचें। किसी बड़ी समस्या से निजात मिल सकती है।

कन्या

आज खर्च की मद में इजाफा होगा। बजट बिगड़ेगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। किसी व्यक्ति के उकसावे में नहीं आएं। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय बनी रहेगी।

तुला

आज परिवार के छोटे सदस्यों की बाहर से शिकायत आ सकती है, ध्यान दें। चोट व रोग से हानि की आशंका है, लापरवाही न करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पुरानी लेनदारी वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी।

वृश्चिक

आज ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। कोई शारीरिक पीड़ा हो सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। शत्रुओं का पराभव होगा। आर्थिक नीति में बदलाव हो सकता है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु

आज किसी गंभीर बीमारी की शुरुआत हो सकती है, लापरवाही न करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। अनहोनी की आशंका रह सकती है। कोर्ट-कचहरी तथा सरकारी मामलों की बाधा दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पूजा-पाठ आदि पर व्यय होगा।

मकर

आज किसी अपने ही व्यक्ति से विवाद हो सकता है। स्वाभिमान को चोट लग सकती है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें। कारोबार ठीक चलेगा।

कुंभ

आज किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें। हल्की हंसी-मजाक से बचें। चोट व रोग से परेशानी संभव है। दांपत्य जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति लाभदायक बनेगी। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा।

मीन

आज पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विशेष सम्मान हो सकता है। विवेक का प्रयोग करें। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। जल्दबाजी में कोई व्यवहार न करें।

ज्योतिष सेवा केन्द्र मुम्बई


ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री
संपर्क सूत्र95943 18403/98208 19501

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking