News Addaa WhatsApp Group

30 सितंबर का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 30, 2020  |  2:34 AM

644 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
30 सितंबर का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

मेष:

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

आज का दिन आपका शुभ है पूरी तरह से परोपकार में बीतेगा। कार्यक्षेत्र में भी आज आपको अच्‍छे अवसर प्राप्‍त हो सकते हैं और बॉस से आपको प्रशंसा मिल सकती है। आपकी तारीफ से आपके कुछ साथी परेशान हो सकते हैं, लेकिन आप अपने अच्‍छे व्‍यवहार से उन्‍हें भी अपना बना सकते हैं। रात्रि में पत्‍नी के स्‍वास्‍थ्‍य के कारण आपको कुछ परेशानी हो सकती है। आपको इस वक्‍त थोड़ा सावधान रहने की आवश्‍यकता है।

वृषभ:

आज का दिन परिजनों के साथ खुशहाली में बीतेगा। भाग्‍य का साथ रहा तो दोपहर तक आपको कुछ अच्‍छा समाचार सुनने को मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति भी आपको सचेत रहने की जरूरत है। बिना वजह की परेशानी में फंस सकते हैं। सांयकाल के समय चिर प्रतीक्षित अतिथि के आगमन का हर्ष हो सकता है। रात्रि में किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से आपका सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन:

आज आपको ईश्‍वर के आशीर्वाद से उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति होगी। आज आपको काम के चलते व्‍यस्‍तता अधिक रहने वाली है और बिना वजह के खर्चों पर इस वक्‍त काबू रखने की जरूरत है। सांयकाल से लेकर रात्रिपर्यन्त शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें। प्रिय एवं महान पुरुषों के दर्शन से मनोबल बढ़ेगा। पत्नी पक्ष से भी वांछित सिद्धि हो सकती है।

कर्क:

आज आपको ग्रहों की अनुकूल स्थिति प्राप्‍त होने से दिन की शुभता प्रदान होगी। अकस्‍मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति होने से मन में हर्ष होगा। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। राज्य मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। शीघ्रता व भावुकता में लिया गया निर्णय आगे चलकर पश्चाताप का कारण बन सकता है। सांयकाल से देर रात तक देव दर्शन का लाभ लें। परिवार में आपको आज आनंद की प्राप्ति होगी और मन को सुकून मिलेगा।

सिंह:

आज ग्रहों की शुभता से आपको राजनीति के क्षेत्र में सफलता प्राप्‍त होगी और साथी आपका सहयोग करेंगे। परिजनों के बीच भी आपका समय अच्‍छा कटेगा और आपका मन प्रसन्‍न रहेगा। प्रतिस्पर्द्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और रुका हुआ कार्य भी संपन्‍न होगा। पाचन क्रिया मंद पड़ सकती है और नेत्र विकार होने की आशंका है। खानपान का विशेष ध्यान रखें। आपको शाम के वक्‍त कहीं से धन मिलने से मन भी प्रसन्‍न रहेगा।

कन्या:

आज आपको आजीविका के क्षेत्र में विशेष लाभ होगा और सभी कार्य एक के बाद एक पूर्ण होते जाने से मन में आनंद बना रहेगा। स्वजनों से सुख और पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। किसी बात पर बहस हो सकती है, पर आपको धैर्य रखना चाहिए। घर गृहस्थ की समस्या सुलझ जाएगी। राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं।

तुला:

आज आपकी राशि वालों के लिए शिक्षा और प्रतियोगित में सफलता प्राप्‍त होने की पूरी संभावना है। आज आय के नए स्रोत आपको मिलेंगे। वाक्‍पटुता आपको विशेष सम्मान दिलाएगी। आज आपको भागदौड़ की वजह से परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद रहेगी।

वृश्चिक:

आज आप घर की चीजों की खरीदारी करने को निकलेंगे। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होकर धन, सम्मान, यश, कीर्ति की वृद्धि होगी। रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा-प्रियजनों से भेंट होगी। वाणी पर संयम रखने से आपको लाभ होगा और गुस्‍से से आपको नुकसान हो सकता है। सांयकाल प्रियजनों से भेंट एवं रात्रि में सैर-सपाटे, मौज-मस्ती का अवसर प्राप्त होगा।

धनु:

आज घर की जरूरतों की चीजें आपको मिलेंगी। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है। आज आपको रुपये-पैसे के लेनदेन में पूरी सावधानी रखने की जरूरत है। दिन में आपको कोर्ट-कचहरी के चक्‍कर काटने पड़ सकते हैं। इसमें अन्ततः आपकी विजय हो जाएगी। आपके विरुद्ध षड़यंत्र विफल हो जाएंगे।

मकर:

आज राशि स्‍वामी की स्थिति अनुकूल होती है। पत्‍नी की सेहत को अकस्‍मात नुकसान हो सकता है। शरीर कष्ट होने से भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति की खरीद-फरोख्‍त करने में आपको असावधानी नहीं करनी चाहिए। सांयकाल के समय पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा, पूर्ण स्वस्थ होने में समय लगेगा।

कुंभ:

आज धन और व्‍यापार के मामले में आपको राहत मिलेगी। मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा अधिक सुदृढ़ होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। आज शाम के वक्‍त धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, वाहन अकस्मात खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है।

मीन:

आज वैवाहिक जीवन में आनंद होगा और आपका दिन अच्‍छा कटेगा। आज पास व दूर की सकारणीय यात्रा भी हो सकती है। बिजनस में बढ़ती प्रॉग्रेस से काफी खुशी होगी। सांयकाल के समय घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपका दिमाग भी रिलेक्स होगा। माता-पिता की सलाह-आशीर्वाद उपयोगी सिद्ध होगी।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking