News Addaa WhatsApp Group

36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 22, 2026  |  6:12 PM

196 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल की डिग्गी तोड़कर चोरी किए गए ₹1.02 लाख की घटना का सफल अनावरण कर दिया। पुलिस ने इस मामले में एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की पूरी रकम और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

आज की हॉट खबर- ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया...

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पड़रौना पुलिस को यह सफलता मिली।
थाना क्षेत्र में पंजीकृत मु0अ0सं0 156/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित इस चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने अभियुक्त अक्षय कुशवाहा पुत्र रामवृक्ष कुशवाहा निवासी जंगल अमवा को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में अभियुक्त ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि वह एसबीआई बैंक के आसपास मंडराकर उन लोगों पर नजर रखता था, जो बड़ी नकदी लेकर आते-जाते थे। घटना वाले दिन उसने एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल की डिग्गी में बड़ी रकम रखते देखा। मौका पाते ही उसने डिग्गी तोड़कर ₹1,02,000 उड़ा लिए और फरार हो गया। यह पूरी वारदात उसने पूर्व नियोजित तरीके से अंजाम दी। पुलिस ने अभियुक्त के पास से चोरी की गई पूरी नकद राशि ₹1,02,000 और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (संख्या BR22AN0795) बरामद कर ली है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस सफलता में प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी, चौकी प्रभारी सुभाष चौक उ0नि0 अमित कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार व कांस्टेबल प्रेमशंकर गुप्ता की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पडरौना ओमप्रकाश तिवारी ने आमजन से अपील की है कि बैंक या सार्वजनिक स्थानों पर नकदी ले जाते समय सतर्कता बरतें और वाहन में पैसा छोड़कर न जाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

संबंधित खबरें
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-

कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…

हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर
हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…

बच्चों को धर्म का ज्ञान बचपन में देना वह जीवन भर स्मरण करता है- पं हरेंद्र पाण्डेय
बच्चों को धर्म का ज्ञान बचपन में देना वह जीवन भर स्मरण करता है- पं हरेंद्र पाण्डेय

कुशीनगर। बच्चों को बचपन में धर्म का ज्ञान देना वह जीवन भर उसका स्मरण…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking