कुशीनगर। बच्चों को बचपन में धर्म का ज्ञान देना वह जीवन भर उसका स्मरण करता है । ऐसे में बच्चों को आध्यात्म का ज्ञान दिया जाना चाहिए।
उक्त बातें विकास खण्ड मोतीचक अंतर्गत ग्राम सभा मुहम्मद जमीन सिकटिया के बारी टोला में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन आचार्य पंडित हरेंन्द्र पाण्डेय ने श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराते हुए कहा। आगे कहा कि अच्छे संस्कारों के कारण ही ध्रुव जी को 5 वर्ष की आयु में भगवान का दर्शन प्राप्त हुआ था। इसके साथ ही उन्हें 36 हजार वर्ष तक राज्य भोगने का वरदान प्राप्त हुआ था ।
आगे कहा कि भक्त प्रहलाद ने माता कयाधु के गर्भ में ही नारायण नाम का मंत्र सुना था ।जिसे सुनने मात्र से भक्त प्रहलाद के कई कष्ट दूर हो गए थे । इस दौरान पं शैलेश पाण्डेय , पं अंबुज शुक्ला,पं रामाश्रय तिवारी, भीम चौधरी , लाची देवी, पौहारी शरण मिश्र आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। तमकुहीराज पुलिस ने कथित चोरी की एक ऐसी घटना का महज 24 घंटे…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुभाष इंटर कॉलेज बेंदूपार में मतदाता जागरूकता अभियान…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील के निकटवर्ती ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में स्थित नहर का पुल…
कुशीनगर। जनपद के ग्राम सभा शिवपुर बुजुर्ग में संचालित मदरसा वकील वारसी पब्लिक स्कूल…