News Addaa WhatsApp Group

7 सितंबर का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 7, 2020  |  2:24 AM

778 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
7 सितंबर का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

मेष:

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

संतान की तरफ से जो चिंताएं बनी हुई थीं, उनका समाधान आज हो जाएगा। अपनी प्रतिभा को दिखाने को मौका मिलेगा और नई योजनाएं लाभ देंगी। अपने प्रियजनों और परिजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा और राजकीय सम्मान मिलेगी। सांयकाल के समय कुछ परेशानी आ सकती है, जिसे आप बुद्धिबल से निपट लेंगे।

वृषभ:

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। रिश्तेदारों की तरफ से परेशानी हो सकती है, जिससे मानसिक कष्ट होगा। बिना वजह के खर्च और विवादों से दूर रहें। जोखिम पूर्ण निवेश से दूर रहें। ऑफिस में साथ काम करने वाले सहयोगियों का साथ कम मिलेगा। सांयकाल के सयम परिजनों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा और शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

मिथुन:

आज का दिन मिश्रित फलकारक होगा। प्रियजनों से अंर्तविरोध की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिससे आपको आहत होगा। कार्यक्षेत्र में काम में बाधा आ सकती है, साथ ही मौसम भी आपके लिए अनुकूल नहीं रहेगा। जिससे समय से कार्य पूरा नहीं हो पाएगा। सांयकाल के समय मन में संतोष की भावना जागेगी। अटका हुआ धन प्राप्त होगा, जिससे मनोबल में वृद्धि होगी।

कर्क:

आज आपके मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रुओं का मनोबल गिरेगा। घरेलू एवं अच्छे गुण वाले लोगों से मेल मिलाप बढ़ेगा। व्यवसाय में भी नौकरों व साझेदारों से अच्छा वातावरण मिलेगा। लव लाइफ आपकी सामान्य रहेगी और कुछ समय भी आप पार्टनर के लिए निकालेंगे। सांयकाल के समय अतिथियों के आगमन से व्यय बढ़ सकता है।

सिंह:

समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति में इजाफा होगा लेकिन आप अपनी जेब का भी ध्यान रखें। अगर आप नए नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपकी तलाश पूरी होगी। धर्म-कर्म के कार्य में आपकी रूची बढ़ेगी। शत्रुओं की चिंताओं का भी दमन होगा। विरोधी भी आपके कार्य की सराहना करेंगे। सांयकाल के समय विदेश से आपको शुभ समाचार प्राप्त होगा।

कन्या:

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। ऑफिस में मानसिक तनाव से परेशान होंगे और संतान के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रहेगी। शुभ कार्यों में धन खर्च हो सकता है। इसके बावजूद भी व्यवासाय में लाभ होगा और पत्नी का पूर्ण सहयोग मिलने से मनोबल बढ़ेगा। नई योजनाएं आपके दिमाग में आएंगी, जिससे कार्यक्षेत्र में प्रगती होगी।

तुला:

बड़ी मात्रा में आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। साथ ही प्रियजनों का वांछित सुख एवं सहयोग मिलेगा। कुछ अटके हुए कार्य सोमवार को पूरे होंगे और साझेदारों से नई योजना पर विचार विमर्श होगा। सांयकाल के समय मंगल कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा। खान-पान पर सावधानी बरतें अन्यथा स्वास्थ्य गड़बड़ हो सकता है।

वृश्चिक:

आज का दिन मिश्रित फलकारक है। संतान को शारीरिक कष्ट होने से आप परेशान हो सकते हैं। ट्रासंफर के भी प्रबल योग बन रहे हैं। अधिकारियों से तालमेल बनाकर रखें और उपहार के लेन-देन से बचें। आर्थिक लाभ तो होगा लेकिन लाभ से अधिक खर्चा होने के कारण भी खिन्नता रहेगी। कार्यक्षेत्र में शत्रु पक्ष आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे, सावधान रहें।

धनु:

भाग्य आज आपका पूरा साथ देगा, जिससे शारीरिक एवं आर्थिक बल मिलेगा। अच्छे गुणवाले लोगों से मेल-मिलाप बढ़ने से अधिकारी वर्ग आपके पक्ष में रहेंगे। श्रेष्ठ मार्गों से पर्याप्त आमदनी होगी लेकिन आय के अनुपात में व्यय अधिक होगा। सांयकाल के समय किसी आध्यात्मिक समागम या देवदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।

मकर:

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। भाई-बंधुओं और व्यापार के सहयोगियों से मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न होने से पूरा दिन आपके लिए असहज होगा। क्रोध और वाणी पर संयम के साथ विवादों से भी दूर रहें अन्यथा मानसिक तनाव हो सकता है। सांयकाल के समय संपत्ति से लाभ होगा और पत्नी से उत्तम सहयोग मिलेगा।

कुंभ:
व्यापार में काफी दिनों बाद से निरंतर लाभ होने की संभावना बनी रहेगी। साथ ही साझेदारों से परेशानी होने की भी आशंका बन रही है। व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है, जिससे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। महत्त्वपूर्ण दस्तावेजों को आज बाहर निकालने से बचें। लाभ प्राप्ति के लिए लगातार मेहनत करते रहें, तभी आर्थिक स्थिति में बैलेंस बना रहेगा।

मीन:

आज आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। मानसिक तनाव से बचने के लिए धैर्य एवं नम्रता से काम करें। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपके कार्य और अधिकारों में वृद्धि होगी, जिससे आस-पास के अन्य सहयोगियों में कड़वाहट बढ़ने से परेशानी हो सकती है। लकिन आप अपने कार्य कौशल से सायंकाल तक सबको सामान्य बना लेंगे।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking