News Addaa WhatsApp Group

खड्डा तहसील क्षेत्र में 75 वी स्वतन्त्रता दिवस की रही धूम

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 15, 2021  |  7:51 PM

675 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा तहसील क्षेत्र में 75 वी स्वतन्त्रता दिवस की रही धूम

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा तहसील क्षेत्र के ग्रामीण सहित शहरी क्षेत्र में रविवार को 75 वे स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। सरकारी, अर्द्ध सरकारी कार्यालयों सहित विभिन्न संस्थाओं में ध्वाजारोहण व कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रीय पर्व को धूमधाम से मनाया गया। विधायक, ग्राम प्रधान सहित तमाम जनप्रतिनिधियों ने गांव गांव तिरंगा फहराया। विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने पकड़ी बृजलाल, तहसील परिसर में एसडीएम अरविंद कुमार व क्षेत्र पंचायत कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख शशांक दूबे ने ध्वजारोहण किया।ad1खड्डा तहसील परिसर में एसडीएम अरविंद कुमार ने ध्वजारोहण किया। नायब तहसीलदार रवि यादव, एसडीएम के पेशकार राहुल चतुर्वेदी, वार एसोसिएशन के अधिवक्ता सहित कर्मचारीगण मौजूद रहे। विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने पकड़ी बृजलाल और क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर ध्वजारोहण किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर सीओ शिवाजी सिंह व खड्डा थाना परिसर में सीओ शिवाजी सिंह व प्रभारी निरीक्षक आर.के यादव ने, खड्डा चीनी मिल पर प्रधान प्रवंधक कुलदीप सिंह ने ध्वजारोहण किया, कार्यक्रम में गन्ना प्रवंधक सुधीर कुमार, मुन्ना सिंह सहित अधिकारी, कर्मचारी शामिल रहे।शहर के महाराणा प्रताप चौक पर भाजपा के बरिष्ठ नेता डा. निलेश मिश्र ने ध्वजारोहण किया। एसडीएम अरविंद कुमार ने महाराणा प्रताप के मूर्ति पर फूल माला चढ़ा नमन किया। सरस्वती देवी डिग्री कालेज पर प्रधानाचार्य श्यामविहारी अग्रवाल, छितौनी इण्टर कालेज में प्रधानाचार्य सुशील कुमार व विद्यालय के कोषाध्यक्ष हरि प्रसाद गुप्ता, श्रीगांधी इण्टर मीडिएट कालेज में प्रधानाचार्य डा. अमरजीत पाण्डेय, खड्डा वनरेंज पर वनक्षेत्राधिकारी वीके यादव, स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रभारी चिकित्साधिकारी, फायर सर्विस, रेलवे स्टेशन आदि पर ध्वजारोहण किया गया। हनुमानगंज में प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता ने तो नगरपंचायत खड्डा व छितौनी सहित सभी प्रमुख कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। इसी प्रकार ग्राम पंचायतों के पंचायत भवन और सरकारी विद्यालयों में ग्राम प्रधानों ने राष्टीय ध्वज फहरा क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। रामपुर गोनहा में प्रधान प्रतिनिधि अवनिन्द्र गुप्ता, बहोर छपरा में प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, फटकदौना में ग्रामप्रधान श्रवण कुशवाहा, एकडंगी में प्रधान राजकुमार साहनी, मठियां में प्रधान प्रतिनिधि संतोष यादव, चमरडीहा में डा. निलेश मिश्र व प्रधान प्रतिनिधि सुनील यादव, तुर्कहां में प्रधान प्रतिनिधि केदार यादव, भैसहां गोलू गुप्ता, भुजौली खुर्द में सुवाष गौतम, मंसाछपरा में ग्राम प्रधान दीपराज कुशवाहा, विशुनपुरा बुजुर्ग में प्रधान रामप्यारे कुशवाहा, वरवारतनपुर में ग्राम प्रधान संजय राव सहित तमाम जनप्रतिनिधियों ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रीय पर्व को लेकर दिनभर बच्चों में भी काफी उत्साह रहा।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस...


ad2

संबंधित खबरें
ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया आपरेशन, मरीज की हुई मौत
ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया आपरेशन, मरीज की हुई मौत

खड्डा- कस्बे में संचालित है आयुष्मान हास्पिटल बुजुर्ग की मौत होने के बाद संचालक…

रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…

हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…

आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking