News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर : भीषण सड़क दुर्घटना में 8 घायल 3 की मौत -अनियंत्रित ट्राला ट्रक दूसरे लेन पर ट्रैक्टर ट्राली, ई रिक्शा साईकिल और बाइक की हुईं आपस में भिड़ंत

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 3, 2025  |  6:28 PM

1,711 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : भीषण सड़क दुर्घटना में 8 घायल 3 की मौत -अनियंत्रित ट्राला ट्रक दूसरे लेन पर ट्रैक्टर ट्राली, ई रिक्शा साईकिल और बाइक की हुईं आपस में भिड़ंत WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर.। कसया थाना क्षेत्र के एनएच 28 पकवा इनार कुशीनगर चौराहे के समीप कट पर बुधवार की दोपहर को भीषण दुर्घटना हो गईं, जिसमे तीन लोगो की दर्दनाक मौत हो गईं, तो वहीं 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची कुशीनगर चौकी पुलिस ने सभी घायलों को ऐम्बुलेंस से सीएचसी कसया भिजवाया, तो वहीं मृतकों का शव आवश्यक कार्यवाही पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आपके लिए और..- रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी...

जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर कसया की ओर से गोरखपुर की तरफ जा रहें ट्राला ट्रक कुशीनगर से आगे पकवा इनार चौराहे के समीप एनएच 28 कट पर पहुंचने के दौरान अचानक
अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर सड़क के दूसरे लेन पर चली गईं, जिससे गोरखपुर की तरफ से आरहे डाला ट्रक, ट्रैक्टर ट्राली, ई रिक्शा, बाइक और एक साईकिल में भिड़ंत हो गई। सभी वाहनों में भिड़ंत इतनी तेज थी कि ई रिक्शा सवार, बाइक सवार, साईकिल सवार, ट्रक सवार सहित कुल लगभग नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, तो वहीं एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गईं, दूसरे व्यक्ति की सीएचसी कसया लाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तीसरे व्यक्ति की मृत्यु जिला अस्पताल लें जाते समय हो गईं। सभी घायलों सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया। दुर्घटना की सूचना पर तत्काल उपजिलाधिकारी कसया संतराज सिंह बघेल सीएचसी कसया पहुंचे और दुर्घटना से संबंधित मृतको और घायलों से संबंधित जानकारी हासिल की।

======================

दुर्घटना में इनकी हुईं मृत्यु

पकवा इनार दुर्घटना में केशव सिंह राजभर (35) वर्ष,निवासी सहोदर पट्टी, महुआ डीह, जनपद देवरिया,रामबिलास 58 वर्ष, निवासी परसखाड़ सहित एक अज्ञात की मौत हो गईं। जानकारी के अनुसार दुर्घटना के दौरान मौके पर ही एक की मौत हो गईं, तो एक की सीएचसी कसया पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तीसरे की जिला अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गईं।
************************

दुर्घटना में ये हुए हैं घायल

अजय सिंह पुत्र चन्द्रिका सिंह(46) वर्ष निवासी शामपुर हतवा,चंदन कुमार पुत्र दुःखी (25) वर्ष,निवासी सहदो पट्टी, थाना महुआडीह, जिला देवरिया, शिव कुमारी पत्नी विजय प्रसाद (42) वर्ष निवासी भैसहा पकड़ीयहवा टोला, काजल सिंह पुत्री उपेंद्र सिंह (16) वर्ष, निवासी उपरोक्त, लक्ष्मी पुत्री हरिराम (16) वर्ष,निवासी पकवाइनार,ट्राला ट्रक ड्राइबर राम सिंह पुत्र राजा (40) वर्ष निवासी जालौन, कामता प्रसाद उम्र (50) वर्ष रूप से घायल हो गए। सभी घायल गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रविन्द्र नगर रेफर हो गए।
***********************

दुर्घटना के दौरान घंटो रहा सड़क जाम

पकवा इनार कुशीनगर में कई वाहनों में एक साथ हुए भिड़ंत के कारण जहाँ तीन लोगो की मौत हो गईं और आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हुईं इस भीषण दुर्घटना के कारण एनएच 28 के सभी लेन पर पूरी तरह जाम लग गया। घंटो जाम रहने के कारण यातायात पूरी ठप रहा, तो वहीं स्थानीय लोग दुर्घटना को देख पूरी तरह सहम गए। घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर मय फ़ोर्स पहुंचे थानाध्यक्ष अभिनव मिश्र व चौकी कुशीनगर पुलिस टीम ने किरान बुलाकर सड़क से दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को हटवाकर मार्ग को सुचारु करवाया।

***********************

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत
भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत

कुशीनगर। जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर लबनिया के समीप शनिवार…

रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग
रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग

कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपराधियों और तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए…

ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 
ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 

मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…

जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

हाटा कुशीनगर: जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारी के लिए तहसील के ब्लाक हाटा,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking