News Addaa WhatsApp Group Join करें

तुर्कपट्टी : संदिग्ध हालात में दंपति के शव पेड़ से लटकते मिले 

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 30, 2025  |  12:36 PM

1,305 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तुर्कपट्टी : संदिग्ध हालात में दंपति के शव पेड़ से लटकते मिले 

कुशीनगर । (सुनील नीलम) तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरवलिया के बेनीभार गांव में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया जब पति–पत्नी का शव गांव के बाहर एक पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

आपके लिए और..-  IGRS में फिर नंबर-1 कुशीनगर पुलिस! लगातार तीसरी बार यूपी...

ग्रामीणों द्वारा सूचना देने पर तुर्कपट्टी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में मामला अत्यंत संदिग्ध माना जा रहा है। मृतक की यह दूसरी शादी थी, और घटना उसकी दूसरी पत्नी के साथ हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार दंपति के बीच हाल-फिलहाल किसी बड़े विवाद की जानकारी नहीं थी, जिससे घटना और रहस्यमय हो गई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है । अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।

घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking