News Addaa WhatsApp Group Join करें

एसपी केशव कुमार की साइबर स्ट्राइक – एक महीने में 230 ठग लाइनों पर ताला, 85 मोबाइल ब्लॉक, 3 लाख रुपये लौटे पीड़ितों को”

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 2, 2025  |  12:39 PM

1,459 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एसपी केशव कुमार की साइबर स्ट्राइक – एक महीने में 230 ठग लाइनों पर ताला, 85 मोबाइल ब्लॉक, 3 लाख रुपये लौटे पीड़ितों को”

कुशीनगर। साइबर अपराधियों पर कुशीनगर पुलिस का शिकंजा दिन-ब-दिन कसता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के सशक्त निर्देशन और लगातार मॉनिटरिंग का असर अब जमीन पर साफ दिखने लगा है। मात्र नवम्बर माह 2025 में कुशीनगर पुलिस की साइबर सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी में प्रयुक्त 230 मोबाइल नंबर और 85 मोबाइल फोन (IMEI के आधार पर) ब्लॉक कराए, वहीं ठगी के शिकार हुए पीड़ितों को कुल 3 लाख रुपये की धनराशि वापस दिलाने में भी सफलता प्राप्त की।

आपके लिए और..- 125cc सेगमेंट में हीरो का बड़ा दांव, सलेमगढ़ में लॉन्च...

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार द्वारा साइबर अपराधों पर पूर्ण अंकुश लगाने के उद्देश्य से साइबर सेल एवं थाना पुलिस की संयुक्त टीमों को कठोर कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में 01 नवम्बर से 30 नवम्बर 2025 के बीच यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की गई है, जो जनपद में साइबर अपराध के विरुद्ध पुलिस की सख्त नीति को दर्शाती है।इस प्रभावी कार्रवाई से न सिर्फ ठगों के हौसले पस्त हुए हैं, बल्कि आमजन को भी राहत मिली है। जिन परिवारों की मेहनत की कमाई ठगी का शिकार हो गई थी, उनके खातों में रकम वापस पहुंचने से चेहरों पर फिर मुस्कान लौटी है।

एसपी केशव कुमार की जनता से भावनात्मक अपील :

पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार ने जनपदवासियों से मार्मिक अपील करते हुए कहा है कि, “साइबर ठगी आज के समय की एक गंभीर चुनौती है। पुलिस पूरी ताकत से आपके साथ खड़ी है, लेकिन आपकी सतर्कता ही आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है। किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक या मैसेज पर भरोसा न करें। OTP, बैंक विवरण या निजी जानकारी किसी को न दें। ठगी की आशंका होते ही तुरंत 1930 पर कॉल करें या नजदीकी थाने में सूचना दें। आपकी एक त्वरित सूचना किसी बड़े अपराध को रोक सकती है।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि साइबर अपराधियों के विरुद्ध यह अभियान आगे और तेज किया जाएगा, ताकि डिजिटल ठगी के नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके।

कुशीनगर पुलिस का संदेश साफ है “ठग चाहे जितना शातिर हो, पुलिस की नजर से बच नहीं सकता।” जनपदवासियों से अपील है कि सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और पुलिस का सहयोग करें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुस्तैद पुलिस, सकुशल मिला मासूम; पुलिस की संवेदनशीलता बनी मिसाल
मुस्तैद पुलिस, सकुशल मिला मासूम; पुलिस की संवेदनशीलता बनी मिसाल

कुशीनगर/तमकुहीराज। मुहर्रम मेले की भारी भीड़ के बीच अपने परिजनों से बिछड़े चार वर्षीय…

धूम धाम से निकला मुहर्रम का जुलुस, कर्बला पर रहा मेले जैसा माहौल
धूम धाम से निकला मुहर्रम का जुलुस, कर्बला पर रहा मेले जैसा माहौल

बोदरवार,कुशीनगर : स्थानीय क्षेत्र के गावों में धूम धाम से मुहर्रम के जुलुस को…

125cc सेगमेंट में हीरो का बड़ा दांव, सलेमगढ़ में लॉन्च हुई नई Super Splendor XTEC 2.0
125cc सेगमेंट में हीरो का बड़ा दांव, सलेमगढ़ में लॉन्च हुई नई Super Splendor XTEC 2.0

सलेमगढ़, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित सलेमगढ़ के यश ऑटोमोबाइल्स में शुक्रवार को…

नीलगाय के हमले में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस
नीलगाय के हमले में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

हाटा, कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव सकरौली निवासी 55 वर्षीय मदन साहनी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking