News Addaa WhatsApp Group

8 अगस्त का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 8, 2020  |  2:13 AM

921 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
8 अगस्त का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

मेष

आज की हॉट खबर- कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर,...

आज धार्मिक कामों में खूब मन लगेगा और किसी तीर्थ स्थान पर जा सकते हैं। आज आप खूब मेहनत करेंगे और अपने बॉस की प्रशंसा पाएंगे। परिवार का माहौल सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में भी रोमांस रहेगा।

वृष

आपके प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। प्रिय से प्रेम और रोमांस का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को कुछ समस्या होगी। ससुराल पक्ष के लोगों से दिक्कत हो सकती है। काम के सिलसिले में नतीजे आपके पक्ष में रहेंगे। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा।

मिथुन

आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन खानपान पर ध्यान दें। दांपत्य जीवन में तनाव के साथ-साथ समझदारी भी दिखाई देगी इसलिए सोच समझकर ही आगे बढ़ें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिनमान अधिक अनुकूल नहीं है इसलिए उन्हें अपने प्रिय को नाराज नहीं करना चाहिए।

कर्क

आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है। आप काफी खुश भी रहेंगे और हर काम को जिंदादिली से करेंगे लेकिन सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आप अपने शत्रुओं से जीतेंगे और कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी।

सिंह

आपके लिए आज का दिन थोड़ा सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आपके मानसिक तनाव में बढ़ोतरी होगी और खर्चों में भी अधिकता रहने से मन दुखी रहेगा। आपके ऊपर आर्थिक दबाव बढ़ेगा तथा कार्यों में कठिन परिश्रम के बाद ही सफलता मिलने की संभावना होगी।

कन्या

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप मन से खुश होंगे और आपके दांपत्य जीवन में रोमांस और प्रेम बढ़ेगा। एक दूसरे के प्रति समझदारी बढ़ेगी जिससे आपका दांपत्य जीवन मजबूत होगा। परिवार का वातावरण तनावपूर्ण रहेगा।

तुला

आपके लिए आज का दिन आंशिक फलदायक रहेगा। आज आप मानसिक तनाव में रहेंगे और आपके खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी। इसकी वजह से आपका काफी धन खर्च होगा जिससे आप एक दबाव महसूस करेंगे। किसी यात्रा पर जाने की संभावना बन सकती है।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके प्रेम जीवन में खुशी भरे पल आएंगे और अपने प्रिय के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। एक दूसरे के प्रति अपने प्यार को जाहिर करेंगे। परिवार का माहौल भी बढ़िया रहेगा जिससे आपको आपको आत्मबल मिलेगा।

धनु

आज घर की साफ सफाई और सजावट पर ध्यान देंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे।आपके साथ काम करने वाले आपकी मदद करेंगे। आप कड़वा बोल सकते हैं जिससे आपके दोस्तों को दिक्कत होगी। प्रेम जीवन के लिए दिन बढ़िया रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है।

मकर

आज प्रेम जीवन में रहने वाले लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। अपने प्रिय से नजदीकी बढ़ेगी। दांपत्य जीवन के लिए भी दिन सामान्य रहेगा, फिर भी किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा ना करें। आज आपके खर्चे काफी रहेंगे। काम के सिलसिले में आप सभी के साथ मिलकर काम करेंगे तभी सफलता मिलेगी।

कुंभ

आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज किसी पार्टी में शिरकत करेंगे। खर्चे आपके काफी बढ़ेंगे, फिर भी मन खुश रहेगा। अपने तेज दिमाग के बल पर आप कई चुनौतियों का सामना करते हुए जीत हासिल करेंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे।

मीन
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। इच्छापूर्ति होने से मन हर्षित रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और रोमांस के अवसर मिलेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपने प्रिय से तनाव बढ़ सकता है।

ज्योतिष सेवा केन्द्र मुम्बई


ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री
संपर्क सूत्र
95943 18403/98208 19501

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking