News Addaa WhatsApp Group

“दूसरी बार प्रदेश में अव्वल आने पर कुशीनगर पुलिस सम्मानित, डीआईजी–एसपी ने बढ़ाया मनोबल”

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 12, 2025  |  6:42 PM

565 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
“दूसरी बार प्रदेश में अव्वल आने पर कुशीनगर पुलिस सम्मानित, डीआईजी–एसपी ने बढ़ाया मनोबल”

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुशीनगर पुलिस ने आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रीवांस रिड्रेसल सिस्टम—जनसुनवाई) पोर्टल पर लगातार दूसरी बार पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर गुरुवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक, गोरखपुर परिक्षेत्र एस. चन्नप्पा तथा पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार ने जनपदीय आईजीआरएस सेल टीम और थाना स्तर पर आईजीआरएस कार्यों में तैनात पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार”...

सम्मान समारोह में डीआईजी एस. चन्नप्पा ने कुशीनगर पुलिस की उपलब्धि को सराहते हुए कहा कि शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण से ही जनता का विश्वास मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि कुशीनगर पुलिस ने लगातार दूसरी बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर यह साबित किया है कि जनता की समस्याओं के समाधान में पुलिस कितना गंभीर और संवेदनशील है। डीआईजी ने पूरी टीम को बधाई देते हुए आगे भी इसी ऊर्जा और दक्षता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार ने बताया कि जनसुनवाई पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के प्रभावी निस्तारण हेतु जिले में विशेष मॉनिटरिंग प्रणाली विकसित की गई है। इसके परिणामस्वरूप न सिर्फ शिकायतों का त्वरित निपटारा हो सका है, बल्कि शिकायतकर्ता को संतोषजनक समाधान भी उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि “जनता को समय पर न्याय दिलाना ही हमारा प्रमुख लक्ष्य है, और यह उपलब्धि पूरी टीम की कड़ी मेहनत का परिणाम है।”

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिद्धार्थ वर्मा, क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक, पीआरओ, आईजीआरएस सेल प्रभारी सहित जनपद के अन्य अधिकारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
महिलाओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं -जनक नंदिनी
महिलाओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं -जनक नंदिनी

खड्डा/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने शुक्रवार को खड्डा…

तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार” — प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय का एक्शन प्लान
तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार” — प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय का एक्शन प्लान

कुशीनगर।थाना तमकुहीराज में नवागत प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय ने कार्यभार ग्रहण करते ही अपने…

अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking