News Addaa WhatsApp Group

यूपी के 9 लाख स्टूडेंट्स को जल्द मिलेगा टैबलेट और स्मार्टफोन, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 8, 2022  |  10:24 AM

983 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
यूपी के 9 लाख स्टूडेंट्स को जल्द मिलेगा टैबलेट और स्मार्टफोन, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

यूपी के छात्रों को बड़ी सौगात मिलने वाली है. योगी सरकार के पहले 100 दिनों में 9 लाख छात्रों टैबलेट और स्मार्टफ़ोन मिलने वाला है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्रों के लिए इस महत्वाकांक्षी योजना को 100 दिन की कार्ययोजना में भी शामिल किया है. सरकार ने योजना की तैयारियां शुरू कर दी हैं. जिले में युवाओं और छात्रों को चिन्हित करने का शुरू हो चुका है. जल्‍द ही टैबलेट और स्‍मार्टफोन वितरण का काम बड़े पैमाने पर शुरू होगा. बता दें छात्रों के लिए फ्री टैबलेट और समर्टफोन योजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में शुमार है.

आज की हॉट खबर- मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट...

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने पहले घोषणा की थी कि प्रदेश के 2 करोड़ छात्रों को स्‍मार्टफोन और टैबलेट बांटे जाएंगे. कोरोना काल में डिजिटल एजुकेशन की महत्‍ता को देखते हुए योगी सरकार ने यह घोषणा की थी. सीएम योगी ने अब इस योजना की दोबारा समीक्षा कर ली है. सभी जनपदों के पदाधिकारियों को टैबलेट और स्‍मार्टफोन वितरण का काम तेज करने का निर्देश जारी कर दिया गया है.

योगी सरकार के 100 दिन के एजेंडे में छात्रों को टैबलेट और स्मार्टफ़ोन बांटे जाएंगे. कुल 6 लाख 92 हज़ार स्मार्ट फोन और 5 लाख 39 हजार टैबलेट योगी सरकार द्वारा बांटे जाने की योजना थी. इसमें से 9 लाख स्मार्ट फोन और टैबलेट पहले चरण में बांटे जाएंगे.

ऐसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन एकदम फ्री हैं. जिन छात्रों को 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 65 फीसदी या फिर उससे अधिक अंक प्राप्त हुए हैं उन्हें स्मार्टफोन और टैबलेट सरकार देगी. इसके लिए छात्रों को upcmo.up.nic.in पर पंजीकरण करवाना होगा. जिन छात्रों ने पहले रजिस्ट्रेशन करवाया है उन्हें पहले मौका मिलेगा. इसके बाद दुबारा पंजीकरण शुरू होगा. बता दें कि चुनाव तारीखों के ऐलान से पहले भी योगी सरकार ने लखनऊ में एक बड़ा कार्यक्रम कर छात्रों को स्मार्टफोन और टैबलेट बांटे थे.

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking