Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • UP Police, Lekhpal & SSC Exam Preparation Guide 2027: बिना महंगी कोचिंग के घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? जानें बेस्ट किताबें और फ्री मॉक टेस्ट ऐप्स• नया जनसेवा केंद्र (CSC ID) कैसे खोलें? एक ही दुकान से पैन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल और टिकट बुकिंग से करें मोटी कमाई• Kushinagar RTO (UP-57) Complete Guide 2026: पडरौना ARTO ऑफिस का पता, हेल्पलाइन नंबर और घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का पूरा तरीका• तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
Advertisement

जिलाधिकारी कुशीनगर की अध्यक्षता में वार्षिक महोत्सव के संबंध में बैठक आयोजित की गयी

न्यूज अड्डा डेस्क
Nov 21, 2022, 7:35 PM IST • अब तक 702 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कुशीनगर।जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कुशीनगर वार्षिक महोत्सव के संबंध में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विभिन्न विभागों से इस संदर्भ में कार्य योजना मांगी गई तथा जिलाधिकारी द्वारा उन्हें कुशीनगर वार्षिक महोत्सव के आयोजन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
वार्षिक महोत्सव के आयोजन के संदर्भ में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों को अपने अपने स्तर से संगीत, स्थानीय विधाएं, कुशीनगर की ऐतिहासिक व पौराणिक जानकारियां, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार, प्रदर्शनी तथा विभिन्न प्रकार के शो के माध्यम से कुशीनगर वार्षिक महोत्सव को सफल बनाए जाने हेतु रूपरेखा बनाये जाने को निर्देशित किया। विदित हो कि जनपद में प्रदेश के कुछ जनपदों की तर्ज पर वार्षिक महोत्सव का आयोजन किए जाने की योजना है। इस संदर्भ में पूर्व जिलाधिकारी द्वारा भी पहल की गई थी।

Advertisement

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, उपायुक्त मनरेगा राकेश कुमार, पर्यटन, कृषि, स्वास्थ्य, वाणिज्य, गन्ना, विधुत व सभी संबंधित विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद थे।

टैग्स: #कसया
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi