News Addaa WhatsApp Group

आंधी – तूफान से किसानों का हुआ भारी क्षति 

Ram Bihari Rao

Reported By:

May 21, 2025  |  7:33 PM

70 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आंधी – तूफान से किसानों का हुआ भारी क्षति 

रामकोला/कुशीनगर । बुधवार की सुबह अचानक मौसम ने करवट बदली और तेज आंधी व तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। इस अप्रत्याशित मौसम परिवर्तन से कई गांवों में भारी नुकसान की खबर है। वहीं गन्ना किसानों के लिए फायदेमंद भी है।

रामकोला क्षेत्र के इन्द्रसेनवा गांव निवासी किसान विनोद गोंड पुत्र रामसूरज ने अपने लगभग 40 डिसमिल रकबा में नियमित रूप से देखभाल कर प्याज की फसल तैयार किया था। विनोद ने बताया कि प्याज की नर्सरी से लेकर फसल तैयार होने तक उसमें लगभग 50 हजार रुपए की लागत लग चुकी है। प्याज की फसल तैयार हो गया था , खेत से निकालने की समय आया तो बुधवार को अचानक बदले मौसम के बीच तेज आंधी – तूफान व बारिश ने किसान के अरमानों पर पानी फेर दिया।

उन्होंने बताया कि खेत में खड़ी प्याज की फसल में पानी भर गया है जिससे फसल सड़कर बर्बाद हो जायेगी। क्षेत्र के अन्तर्गत तेज आंधी से कई जगहों पर पेड़ भी गिर गया है। पीड़ित किसान ने तहसील प्रशासन से क्षति का आकलन कराने के साथ ही मुआवजे की मांग किया है।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking