News Addaa WhatsApp Group Join करें

आयुष्मान भव सप्ताहिक जन आरोग्य मेले में मरीजों का हुआ ईलाज

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Feb 16, 2025  |  4:28 PM

282 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आयुष्मान भव सप्ताहिक जन आरोग्य मेले में मरीजों का हुआ ईलाज WhatsApp
Responsive image

बोदरवार/कुशीनगर। स्थानीय नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक जन आरोग्य मेले में केंद्र पर उपस्थित चिकित्सकों द्वारा मेले में आए हुए मरीजों का ईलाज किया गया तथा मरीजों में निःशुल्क दवा वितरण किया गया I

आपके लिए और..- जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

ज्ञात हो, कि 16 फरवरी रविवार के दिन कप्तानगंज विकास खंड के बोदरवार में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शासन के निर्देशानुसार आयुष्मान भव साप्ताहिक जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया मेले में आंख की परेशानी को लेकर पहुंचे बोदरवार निवासी ईश्वर और सुखराम,बुखार से परेशान देवकली उर्फ चकिया निवासी उर्मिला और इसी ग्राम सभा से पहुंची हुई गर्भवती महिला दिव्या भारती,दंत रोग से पीड़ित चकिया निवासी सोनम भारती,खांसी बुखार से पीड़ित घोघरा निवासी रामदुलारे यादव, खभराभर निवासी बुखार से पीड़ित सिद्धार्थ, बड़हरा बाबू की राविया खून की कमी से परेशान, दस्त से पीड़ित शेषपुरवा निवासी सवारी देवी, खांसी बुखार से परेशान बल्डिहा निवासी अनिरुद्ध सहित केंद्र पर पहुंचे लगभग पच्चास मरीजों का उपचार आयोजित मेले में प्रभारी चिकित्साधिकारी डाo संजय भारद्वाज व मेले में तैनात दंत रोग विशेषज्ञ महिला चिकित्सक डाo प्रीति राय द्वारा ईलाज किया गया I तथा मरीजों में निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया I इस दौरान मेले में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कप्तानगंज के भी कर्मचारीगणों द्वारा भी उपस्थित होकर मरीजों में निःशुल्क दवा का वितरण किया गया I

इस दौरान फार्मासिस्ट शैलेश कुमार पाण्डेय, वार्ड ब्वाय इम्तियाज अली,स्टाप नर्स रंजना राय, अनिता आर्या, एएनएम मेवा देवी, एलटी शक्ति प्रकाश सिंह एसटीएस,राकेश राव, अशोक सिंह, भीम यादव, सुरेंद्र प्रसाद, गिरधारी आदि कर्मचारीगण उपस्थित रहे I

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 
ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 

मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…

जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

हाटा कुशीनगर: जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारी के लिए तहसील के ब्लाक हाटा,…

खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…

निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल
निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन क्रासिंग…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking