News Addaa WhatsApp Group

अबैध शराब तस्करी के खिलाफ हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई…30 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Nov 7, 2024  |  5:54 PM

49 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अबैध शराब तस्करी के खिलाफ हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई…30 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली पुलिस ने बुधवार की बीती रात अबैध शराब कारोबारियों पर जबरदस्त कार्रवाई करते हुए एक पिकप से राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब सहित दो अवैध शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया।

आज की हॉट खबर- 3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के...

बुधवार देर रात प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ल मय टीम क्षेत्रीय भ्रमण में थे कि मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि एक पिकप पर राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब बिहार बेचने के लिए शराब तस्कर एक पिकप में अंग्रेजी शराब लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ल मय पुलिस टीम हाइबे पर भडकुलवा सरोवर के पास मुश्तैद हो गये। जहां थोड़ी देर बाद एक पिकप आते हुए दिखी जिसे पुलिस ने रोका और पुछताछ के साथ तलाशी ली।तलाशी के दौरान उक्त पिकप से 30 पेटी में कुल 1440 टेट्रा पैक रायल क्लासिक विहस्की अंग्रेजी शराब राजस्थान निर्मित प्रत्येक 180एम एल कुल 259.2लीटर शराब बरामद की गयी।शराब के साथ पकडे गये अभियुक्तों ने नाम पता पुछने पर अपना नाम पवन कुमार पुत्र रामसेवक उम्र 48वर्ष , तथा दुसरा बीरेंद्र सिंह पुत्र विशुनदयाल उम्र 24वर्ष ग्राम रजमऊ थाना वेदपुरा जनपद इटावा उत्तर प्रदेश बताया। उपरोक्त अभियुक्तों ने बताया कि आगरा के समीपवर्ती राज्य राजस्थान के भरतपुर जिला से अबैध शराब खरीद कर यू पी के रास्ते बिहार में अच्छे दर से शराब की बिक्री किया जाता है।यह अबैध शराब का काम जीवन यापन के लिए करते हैं।

पुलिस ने पिकपमय शराब को जब्त करते हुए उपरोक्त युवकों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 835/2024धारा60/63/72आबकारी एक्ट व 341(2)बी एन एस पंजीकृत कर अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया।इस कार्रवाई के दौरान *एस एस आई मंगेश मिश्र, उपनिरीक्षक अमरनाथ सोनकर, संतराज यादव,हे० का० पंकज सिंह,का० नीरज सिंह, जितेंद्र पाल* अन्य मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा”
3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा”

सलेमगढ़, कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बहादुरपुर में वर्षों से चल रहे…

पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया

पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…

रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल
रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल

कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…

लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking