News Addaa WhatsApp Group

तरयासुजान पुलिस का एक्शन… सात लाख से अधिक रुपए का गांजा बरामद, दो तस्कर को भी दबोचा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 30, 2023  |  12:26 PM

1,360 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान पुलिस का एक्शन… सात लाख से अधिक रुपए का गांजा बरामद, दो तस्कर को भी दबोचा

कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में निकाय चुनाव के बीच बड़ी पुलिस कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने उड़ीसा से बिहार से ले जाये जा रहे 41 किलो गांजा को बरामद किया है। पुलिस ने दो गांजा तस्कर गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। गांजा तस्कर शक नही हो, इसलिए हर बार नए तरीके का प्रयोग करते थे। तरया सुजान व स्वाट टीम को यह सफलता मिली है। पुलिस को गुप्त सूचना में यह भी जानकारी मिली थी कि तस्कर किसी महंगी गाड़ी से गाजा लेकर आने वाले हैं, जिसके बाद तरयासुजान पुलिस ने सलेमगढ़ NH-28 मुख्य मार्ग पर तस्करों की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछा दिया था।

गुप्त सूचना के मुताबिक ही तस्कर तरयासुजान थाना के बहादरपुर पुलिस चौकी के नज़दीक नेशनल हाईवे एनएच 28 पर सलेमगढ बजाज एजेन्सी के पहले पुलिस को ये कामयाबी मिली जब तस्कर बिहार जाने के लिए गाड़ी बदलने के फ़िराक़ में थे. आपको बता दे, पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के कुशल निर्देशन में लगातार अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज के कुशल नेतृत्व में थाना तरया सुजान पुलिस व स्वाट टीम जनपद कुशीनगर के ने आज दो अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर अमरजीत चौधरी पुत्र चन्दशेखर चौधरी उम्र 32 वर्ष सा0 रुपही टाड़ थाना भिटहा जनपद पश्चिमी चम्पारण बिहार और छठठू पटेल पुत्र स्व0 जोगी पटेल उम्र 39 वर्ष सा0 रुपही टाड़ थाना भिटहा जनपद पश्चिमी चम्पारण बिहार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 41 कि0ग्रा0 अवैध गांजा जिसका अनुमानित कीमत 7 लाख 50 हजार रुपये है, बरामदगी करने में सफलता प्राप्त की है । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारकर्ता टीम में

01. प्र0नि0 राजेन्द्र कुमार सिंह थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
02. उ0नि0 आलोक यादव स्वाट टीम जनपद कुशीनगर
03. उ0नि0 विपिन सिंह थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
04. हे0का0 सनातन सिंह स्वाट टीम जनपद कुशीनगर
05. हे0का0 राघवेन्द्र सिंह स्वाट टीम जनपद कुशीनगर
06. हे0का0 रणजीत यादव स्वाट टीम जनपद कुशीनगर
07. का0 राहुल यादव थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
08. का0 रिषू यादव थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
09. का0 अनुप पाण्डेय थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
10. का0 आदित्य सिंह थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
11. का0 शिवानन्द सिहं स्वाट टीम जनपद कुशीनगर
12. का0 चन्द्रशेखर यादव स्वाट टीम जनपद कुशीनगर
13. का0 संदीप भास्कर स्वाट टीम जनपद कुशीनगर

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking