कसया/कुशीनगर। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव के क्रम में दीवानी न्यायालय कसया के अधिवक्ता संघ अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय ने न्यायालय परिसर में आम व अमरूद के पौधों का रोपण कर जन्मोत्सव मनाया और नयी दिशा के पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान की सराहना करते हुए उपस्थित लोगों से जन्मदिन पर पौधे लगाने की अपील की।पौधरोपण में शामिल एसीजेएम सुनील त्रिपाठी ने कहा कि पौधे धरा के आभूषण हैं और इनके बिना धरा पर जीवन सम्भव नही है। अतः बढ़ चढ़ कर पौधे लगाने व बचाने की जरूरत है।\
इस सुअवसर पर अधिवक्ता संघ उपाध्यक्ष पुनीत श्रीवास्तव, महामंत्री संजय सिंह बघेल, अश्वनी शुक्ल, सुभाष दुबे, अशोक राय, ओमप्रकाश सिंह, राकेश श्रीवास्तव, नित्यानंद शुक्ला, दिनेश ओझा, अरविंद द्विवेदी, अतुल चौबे, अजय राव, अरविंद पाठक, विजय बहादुर मिश्र, अश्विनी शुक्ला, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, राजेन्द्र श्रीवास्तव, दिव्य प्रकाश मणि त्रिपाठी, विनोद श्रीवास्तव, पवनेश राय, अजीत रावत, रवि श्रीवास्तव, नयी दिशा उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।
सुकरौली /कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के सम्पूर्ण क्षेत्र मे जहाँ एक तरफ लोग रामनवमी…
कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस…
कुशीनगर । जटहां बाजार थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म व हत्या के…
कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…