अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थानाक्षेत्र के पिपराइच हाटा मार्ग पर सिंहपुर चौराहे पर शराब भट्ठी के समीप पिकप वाहन से ठोकर लगने पर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पवन पुत्र खुशी उम्र 21 वर्ष निवासी बाबू विशुनपुरा थाना चौरी चौरा जनपद कुशीनगर अपने हीरो स्पलेंडर प्लस बाइक से सवार होकर पिपराइच के तरफ से आ रहा था तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रही पिकप वाहन पीछे से ठोकर मारकर मौके से फरार हो गया।
तभी घटना किसी ने सूचना स्थानीय पुलिस को दी सूचना मिलते ही स्थानीय थाने से उपनिरीक्षक चन्दन प्रजापति हेड कांस्टेबल राकेश यादव कांस्टेबल मनोज कुमार जितेंद्र कुमार धर्मेन्द्र कुमार अभिषेक राय मौके पर पहुंचकर 108 नंबर एंबुलेंस की सहायता से घायल युवक को उपचार के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपराइच भेजवाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…