अहिरौली बाजार । थाना क्षेत्र के हाटा पिपराईच मार्ग पर तेलिनिया गाँव के निकट पेट्रोल पंप के पास शनिवार की देर रात एक मारुति वैन ने बाइक में ठोकर मार दी। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के भड़कुलही गांव निवासी अमित गुप्ता पुत्र विश्राम गुप्ता उम्र 45 वर्ष अपने बाइक पर सवार होकर तिनहवा की तरफ से अपने घर आ रहा था कि पीछे से तिनहवा की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही मारुति वैन ने बाइक में ठोकर मार दी जिससे अमित गुप्ता बुरी तरह घायल हो गया।सूचना पर मौके पर पहुची स्थानीय पुलिस ने घायल अमित को इलाज के लिए परिजनों के साथ गोरखपुर भेज दिया।जहां एक निजी हास्पिटल मे उसका इलाज चल रहा है।
राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…
हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…
हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…
खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…