News Addaa WhatsApp Group Join करें

दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Nov 1, 2026  |  8:13 PM

36 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर WhatsApp
Responsive image

हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तियों, संभ्रांत नागरिकों तथा मूर्ति स्थापित करने वाले आयोजकों ने भाग लिया।बैठक में त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सौहार्द कायम रखने और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने को लेकर विशेष चर्चा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि दीपावली और छठ पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक हैं। सभी लोगों की जिम्मेदारी है कि इन त्योहारों को मिल-जुलकर शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं। उन्होंने मूर्ति स्थापित करने वाले आयोजकों से अपील की कि वे निर्धारित नियमों का पालन करें और पूजा-पाठ तथा अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखें।उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार का हुड़दंग, अराजकता, अशांति या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आपके लिए और..- कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सलेमगढ़ में जाम का महाजाल,...

शांति व्यवस्था में बाधा डालने वाले तथा त्योहारों में गड़बड़ी करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। ऐसे लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।प्रभारी निरीक्षक ने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।बैठक में उपस्थित लोगों ने त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया। पुलिस प्रशासन ने भी त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुविधा का ध्यान रखने का आश्वासन दिया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य दीपावली और छठ पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द का वातावरण बनाए रखना रहा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार
हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार

मंगलसूत्र, चांदी जैसी सफेद धातु की पायल और 1700 रुपये नकद बरामद हाटा (कुशीनगर)।…

पानी का मोटर बंद करने गई महिला की करंट लगने से मौत
पानी का मोटर बंद करने गई महिला की करंट लगने से मौत

हाटा, कुशीनगर।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पोखरभिंडा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। कपड़ा…

कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया
कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया

कुशीनगर। (सुरेन्द्र/वेद मिश्र) जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के बाघनाथ तिराहे पर शनिवार को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking