News Addaa WhatsApp Group Join करें

अहिरौली बाजार: चोरी के सामान के साथ दो अंन्तर्रजनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Jan 11, 2025  |  7:10 PM

120 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अहिरौली बाजार: चोरी के सामान के साथ दो अंन्तर्रजनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार WhatsApp

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।थाना अहिरौली बाजार पुलिस टीम ने शनिवार को चोरी के सामान के साथ दो अन्तर्जनपदीय चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। प्राप्त सूचना के मुताबिक अहिरौली बाजार पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली को कुछ लोग चोरी की सामान लेकर बेचने के फिराक में है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष अहिरौली बाजार दिनेश कुमार मय पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र के पिपरा नहर के पास घेराबंदी कर पिकप वाहन सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

आपके लिए और..- कुशीनगर पुलिस की तीसरी आंख बना ड्रोन, अब आसमान से...

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नागेद्र यादव पुत्र रामआशीष यादव निवासी शास्त्रीनगर विजय चौक नगर पंचायत वार्ड नं 10 थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर उम्र 20 वर्ष बतया जिसकी बाकायदा जमातलाशी लिया गया तो उसके पहने हुए पेंट के में से एक अदद तमन्चा देशी 315.बोर व 1 जिन्दा कारतूस मिला तथा दूसरा नाम पता अपना नाम सोनू चौधरी पुत्र श्रीकान्त चौधरी निवासी शास्त्रीनगर विजय चौक नगर पंचायत वार्ड नं 10 पोखरा टोला थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर बताया। पुलिस द्वारा पुछताछ में अभियुक्त ने बताया कि हम लोग सूनसान घरो जगहों को देखकर चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। पुलिस ने इनके छः बोरी चोरी के धान,एक अदद चोरी की ट्रैक्टर की बैटरी एक तमंचा 315 बोर एक अदद जिन्दा कारतूस एक अदद लोहे की पाइप घटना में प्रयुक्त पिकप वाहन बरामद किया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर पुलिस ने स्थानीय थाने पर इनके विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 11/2025 धारा 35 /317(2 )317(4)307 भारतीय न्याय सहिंता व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार उपनिरीक्षक जुगेश कुमार आनन्द उपनिरीक्षक गिरजेश कुमार कांस्टेबल अनिल यादव केशव चौहान अमित शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर न केवल…

Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर
Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): ग्रामीण विकास योजनाओं (जैसे आवास, शौचालय, मनरेगा, पेंशन) या जमीन…

Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी
Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी

कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): पूर्वांचल के यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking