News Addaa WhatsApp Group Join करें

इन्द्रजीत प्रताप शाही आल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता..नेपाल ने कोलकाता को 2-1 से हराया

सुनील नीलम

Reported By:

Jan 11, 2025  |  7:09 PM

269 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
इन्द्रजीत प्रताप शाही आल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता..नेपाल ने कोलकाता को 2-1 से हराया WhatsApp

तुर्कपट्टी/कुशीनगर। राजा इंद्रजीत प्रताप शाही ऑल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला नेपाल की टीम ने 2-1 से जीत कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। कालेज के प्रबंधक एवं तमकुही स्टेट के महेश्वर प्रताप शाही ने फीता काटने के बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल की शुरुआत किया। रविवार को यूपी 11 बनाम पीसी एथलेटिक्स कोलकाता के बीच मुकाबला होगा।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

शनिवार को फतेह मेमोरियल इण्टर कालेज के खेल मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला उदय युवा क्लब नेपाल एवं यंग युवा क्लब कोलकाता के बीच संपन्न हुआ। मध्यांतर तक दोनों हो टीमें शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ में नेपाल के डिफेंडर के आत्मघाती गोल के चलते कोलकाता 1-0 से बढ़त बना लिया। जिसके बाद नेपाल की टीम ने बेहतर खेल दिखाते हुए लगातार हमले शुरू कर दिए। नेपाल के जर्सी न0 5 एवं जर्सी न0 15 ने एक के बाद एक लगातार दो गोल कर टीम को 2- 1 से जीत दिला दी।खेल के निर्णायक विष्णु पौड़वाल नेपाल, रहमत खान गोरखपुर, प्रभात मिश्रा एवं खुर्शेद आलम कुशीनगर रहे।

इस दौरान सेवरही थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय,अध्यक्ष ओपी सिंह, सचिव भीम गुप्ता, मिडिया प्रभारी पीएन पांडेय, बैजनाथ मद्धेशिया, राजकुमार वर्मा, सुनील मिश्रा, हिम्मत सिंह, जितेन्द्र सिंह पटेल, अजय कुमार सिंह, राजकुमार चौबे, अंजनी सिंह, गोविन्द किशोर शाही, महेश कुशवाहा, सुरेश पासवान,आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking