News Addaa WhatsApp Group

अहिरौली बाजार: गाजे-बाजे के साथ निकली शतचंडी महायज्ञ की कलश यात्रा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 12, 2023  |  7:07 PM

596 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अहिरौली बाजार: गाजे-बाजे के साथ निकली शतचंडी महायज्ञ की कलश यात्रा

अहिरौली बाजार/कुशीनगर (ज्ञानेन्द्र कुमार पाण्डेय)।कप्तानगंज विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत बलुआ गांव के पोखरिहवा टोले पर शनिवार को गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से शतचंडी महायज्ञ की कलश यात्रा निकाली गई।गाजे-बाजे और ढोल नगाड़ो एवं ताशा के साथ घोड़ों के साथ कलश यात्रा निकाली गई।यह यात्रा यज्ञ स्थल पोखरिहवा से होकर हर हर महादेव का जयघोष करते हुए युवक हाथों में ध्वज पताका लिए हुए जय घोष करते हुए चल रहे थे था ढोल नगाड़ा और ताशो की धुन पर थिरकते हुए युवक और कन्याएं इस कलश यात्रा के शोभा बढ़ा रहे थे।

कलश यात्रा सहजौली,सखौली गांव से होते हुए कलश में जल भरने के लिए हरपुर सुक्खड़ ताल के पास सममे माता मंदिर पहुंची।कलश में जल जल भरकर कन्याएं यज्ञ स्थल पर पहुंचे।यज्ञ के आयोजक दयानन्द तिवारी ने बताया की प्रतिदिन रामलीला तथा प्रवचन के कार्यक्रम होंगे तथा इस यज्ञ में प्रियंका द्विवेदी अपने प्रवचन से पूरे इलाके को भक्ति से सराबोर करेंगी। यज्ञ 11 मार्च 2023 से प्रारंभ होकर 20 मार्च 2023 तक चलेगा और 20 मार्च को ही इसे यज्ञ की पूर्णाहुति होगी तथा अंतिम दिन भंडारे के साथ प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा। यज्ञाचार्य केशव मिश्रा के निर्देशन में यज्ञ निर्बाध रूप से चलेगा।

कलश यात्रा में प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान मधुबाला सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम रेखा सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान अभय प्रताप सिंह, पप्पू सिंह, राम भजन यादव, सुरेंद्र यादव, रामनयन यादव, मुन्ना यादव,रवि यादव,राजू राय, अमरजीत राय, नन्दु गौड़, रविन्द्र शर्मा, अशोक शर्मा रामगुलाब यादव, अर्जुन यादव सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking