News Addaa WhatsApp Group

अहिरौली बाजार: त्योहारों मे संप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई- पंकज गुप्ता

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 5, 2023  |  6:18 PM

563 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अहिरौली बाजार: त्योहारों मे संप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई- पंकज गुप्ता

अहिरौली बाजार/कुशीनगर (ज्ञानेन्द्र कुमार पाण्डेय)।अहिरौली बाजार थाने परिसर रविवार को में आगामी होली व शब-ए- बरात शांति समिति की बैठक आयोजित की। इस बैठक में थाना प्रभारी ने सभी नागरिकों से भाईचारा बनाए रखने और शांति व्यवस्था में सहयोग की अपील की तथा सभी जनप्रतिनिधियों से उनके गांव में होलिका दहन अन्य जानकारी प्राप्त किये।थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार गुप्ता ने कहा कि रंगों का पर्व होली आपसी भाईचारा के बीच में मनाएं।होली के साथ शब-ए-बरात त्योहार है इसलिए विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।ऐसा कोई कार्य न किया जाए जिससे संप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका हो।होली के दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी शराब की बिक्री प्रतिबंधित होगी।सभी ग्राम प्रधान त्योहार को लेकर अपने-अपने गांवों में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करा लें।कहीं कोई समस्या आती है तो इसकी जानकारी प्रशासन को दें।

जिससे समय रहते उसका निस्तारण कराया जा सके।शांति व्यवस्था को लेकर जगह-जगह पुलिस प्रशासन चौकस रहेगा, फिर भी इसमें सभी नागरिकों का सहयोग जरूरी है।अराजक तत्वों को चेतावनी दी कि यदि किसी ने शांति बिगाड़ने का प्रयास किया तो उसको बख्शा नहीं जाएगा और डीजे पर अश्लील गाने बजे तो डीजे संचालकों पर भी कार्रवाई की जाएगी।सोशल मीडिया पर अराजकता फ़ैलाने वालो से पुलिस सख्ती निपटेगी। अगर कहीं से किसी प्रकार की दिक्कत होती है तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दे ताकि समय रहते ही उचित कार्रवाई की जा सके।

इस दौरान अपराध निरीक्षक रामदरश आर्या उपनिरीक्षक मोहम्मद साजिद इमाम मो.जमिल खान प्रेम चन्द हेड कांस्टेबल सोनदेव यादव कांस्टेबल शुभम यादव ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सिन्दुरिया विशुनपुर,राहुल सिंह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि घोड़ादेऊर,मंन्तोष शर्मा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि घोघरा सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking