News Addaa WhatsApp Group

अहिरौली बाजार: नाली की विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट एक घायल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 2, 2023  |  4:16 PM

858 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अहिरौली बाजार: नाली की विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट एक घायल
  • अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सिन्दुरिया विशुनपुर गांव का मामला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर (ज्ञानेन्द्र कुमार पाण्डेय)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सिंन्दुरिया बिशनपुर में गुरुवार को नाली की विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट में एक घायल होने की सुचना है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार को नाली और सड़क के विवाद को लेकर मारपीट हो गई जिसमें एक पक्ष से गुंजा पुत्री बीरबल गुप्ता उम्र 18 वर्ष घायल हो गई है जिसको परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले गए।बीते गुरुवार को सिन्दुरिया विशुनपुर गांव में बीरबल गुप्ता और रामभरोसा यादव,रमेश यादव उमेश यादव के परिवार से विवाद हो गया।जो कहासुनी के बाद मामला मारपीट में तब्दील हो गया दोनों पास में ही रहते है और नाली तथा सड़क को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई जिसमें बीरबल गुप्ता की पुत्री गुंजा उम्र 18 वर्षीय घायल हो गई।

इसके बाद बीरबल के परिवार ने घटना की सूचना 112 नंबर पुलिस को दी सूचना मिलते है पुलिस मौके पर घटनास्थल पर पहुंची और एक पक्ष से रामभरोसा यादव,रमेश यादव तथा उमेश यादव को पकड़कर थाने थाने ले गई।फिलहाल मामला शांत है घायल गुंजा का इलाज अस्पताल में चल रहा है।इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking