News Addaa WhatsApp Group

अहिरौली बाजार: बाइक से ठोकर लगने पर 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 18, 2023  |  8:22 PM

533 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अहिरौली बाजार: बाइक से ठोकर लगने पर 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

Advertisement

अहिरौली बाजार/कुशीनगर (ज्ञानेन्द्र कुमार पाण्डेय)। स्थानीय थाना क्षेत्र के हाटा पिपराइच मार्ग पर स्थित खोट्ठा चौराहे पर शनिवार शाम 6:30 बजे पिपराइच की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने एक 60 वर्षीय वृद्ध को ठोकर मार दी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के तुर्कडीहा गांव निवासी राम दरस प्रसाद पुत्र तेजू प्रसाद ।प्राप्त जानकारी अनुसार राम दरस प्रसाद पुत्र तेजू प्रसाद निवासी तुर्कडीहा थाना अहिरौली बाजार कुशीनगर किसी काम से पैदल खोट्ठा चौराहे से अपने गांव वापस लौट रहे थे।लेकिन विधाता को कुछ और ही मंजूर था और बाइक सवार ने राम दरस प्रसाद को ठोकर मार दिया जिसमें वह घायल हो गए।घटना की जानकारी होने पर परिजन वहां पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा ले जा रहे थे।लेकिन उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए पिपरैचा चौराहे पर एक निजी अस्पताल में चिकित्सक को दिखाया।जहां चिकित्सक ने राम दरस प्रसाद को मृत घोषित कर दी।

उसके बाद किसी ने इसकी सूचना स्थानीय थाने पर दी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Advertisement

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking