News Addaa WhatsApp Group

अहिरौली बाजार: 10 माह बाद भी नहीं हो सकी सेल्समैन की हत्या की खुलासा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 26, 2023  |  7:45 PM

568 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अहिरौली बाजार: 10 माह बाद भी नहीं हो सकी सेल्समैन की हत्या की खुलासा
  • पुलिस के तरकस में ऐसी कोई तीर नहीं,जिससे हो सके ब्यास मुनि के हत्या का खुलासा
  • शराब भठ्ठी के सेल्समैन की मर्डर की गुत्थी सुलझाने में हाथ मलती रह गई अहिरौली पुलिस

अहिरौली बाजार/कुशीनगर (ज्ञानेन्द्र कुमार पाण्डेय)।अहिंरौली बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत मुजडिहा मे बीते 10 माह पूर्व मुजडिहा चौराहे पर स्थित एक देशी शराब की दुकान के सेल्समैन की अज्ञात बाइक सवार बदमाशों द्वारा चाकू मारकर हत्या के मामले में दस माह बीत जाने के बाद भी अहिरौली बाजार पुलिस हाथ मलती रह गई।बीते 10 जुलाई दिन रविवार की रात अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने सेल्समैन को चाकू मारकर हत्या कर मौके से फरार हो गए।

जिसकी गुत्थी सुलझाने में अहिरौली पुलिस को दस माह बीत गए लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सबूत नहीं लगी।महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम नेदुवा निवासी सेल्समैन व्यास मुनि यादव की हत्या का खुलासा पुलिस के लिए चुनौती बनकर रह गई है।मौका-ए-वारदात पर हत्या के सबूत पुलिस के हाथ नहीं लगे है।हालाकि मृतक के परिजन व्यासमुनि का किसी के साथ विवाद न होने की बात पुलिस के समक्ष रखे थे।अभी तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।सेल्समैन की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस के तरकस में कोई और तीर भी नहीं हैं।कि जिससे हत्या का जल्द से जल्द खुलासा हो सके।हालाकि कुशीनगर के अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह व डॉग स्क्वायड टीम के साथ फिंगर एक्सपर्ट टीम ने भी घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन के लिए पहुंची थी।

घटना में एस.ओ.जी टीम ने सेल्समैन व्यास मुनि यादव के सहायक सुनील कुमार से भी पूछताछ की लेकिन काफी छानबीन करने में 10 माह बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सबूत नहीं लगी। इस मामले में अहिरौली पुलिस हाथ मलती रह गई।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking