अहिरौली बाजार/कुशीनगर (ज्ञानेन्द्र कुमार पाण्डेय)।अहिरौली बाज़ार थाना क्षेत्र के कप्तानगंज पिपराइच मार्ग पर स्थित सत्हथा बाबा के स्थान के निकट गुरुवार की शाम एक बाईक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया तथा दुसरे व्यक्ति को हल्की चोट आई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रामसिंह निवासी गिदहा चक बैरिया और उनके साथ रामसमुझ सिंह निवासी बेलवा बैरिया एक बाइक पर सवार होकर जगदीशपुर चौराहे से अपने गांव जा रहे थे अभी वो बरडीहा सत्हथा बाबा स्थान के निकट पहुंचे ही थे कि तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिसमें रामसमुझ सिंह 50 वर्षीय के सिर में गंभीर चोट लगी है।और रामसिंह को हल्की फुल्की चोटे आई है।चालक राम सिंह हेलमेट नहीं पहने हुए थे।वहां उपस्थित आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी उनके परिजनों को दी परिजन मौके पर पहुंचकर 108 नम्बर एम्बुलेंस की सहायता से दोनों घायलों के उपचार के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपराइच ले गए।
इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…
हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…
कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…
तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…