अहिरौली बाजार/कुशीनगर (ज्ञानेन्द्र कुमार पाण्डेय)।अहिरौली बाजार आगामी होली व शब-ए-बरात के पर्व को लेकर एलर्ट है।आगामी त्योहार तथा कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत थाना अहिरौली बाजार प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार गुप्ता ने अपने दल-बल के साथ थाना क्षेत्र के भीड़ भाड़ वाली जगहों चौराहों पर पैदै गस्त कर आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया।
रविवार को शाम थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार गुप्ता ने भारी पुलिस बल के साथ देर थाना क्षेत्र खोठ्ठा,भैसही,तिनहवा, अहिरौली बाजार,टीकर जगदीशपुर मे पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया व शान्तिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की।थाना प्रभारी ने पैदल गश्त के दौरान लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी।लोगों से कहा कि पुलिस उनके साथ है। त्योहार को शांति पुर्वक मनाएं अफवाहों से बचे। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर इसकी सूचना तत्काल हमें दें ताकि समस्या का समाधान जा सके।विदित हो की पैदल गश्त व रात्रि गश्त की जा रही है।पुलिस के पैदल गश्त से जहां असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है।वहीं नागरिक पुलिस की गश्त से सुरक्षा का एहसास कर रहे हैं।
इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…
हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…
कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…
तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…