News Addaa WhatsApp Group

अहिरौली बाज़ार: भगवान बुद्ध की धरती से गरजे मुख्यमंत्री- भूपेश बघेल

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Feb 27, 2022  |  8:44 PM

732 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अहिरौली बाज़ार: भगवान बुद्ध की धरती से गरजे मुख्यमंत्री- भूपेश बघेल
  • सीएम ने कांग्रेस प्रत्याशी अमरेंद्र मल के पक्ष में भरी चुनावी हुंकार

अहिरौली बाज़ार/कुशीनगर। हाटा विधानसभा क्षेत्र के खोटठा बाजार में रविवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल ने कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी अमरेंद्र मल्ल के पक्ष में चुनावी सभा कर लोगों से सहयोग व समर्थन मांगते हुए कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने की अपील किया।जनसमूह को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रभारी भूपेश बघेल ने कहा की आजादी के बाद से देश में सर्वाधिक विकास कार्य कांग्रेस पार्टी के शासनकाल में हुआ और पार्टी धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत पर चलते हुए प्रदेश को और देश को एक नई दिशा देने का काम किया। कांग्रेस पार्टी जाति और धर्म की बात नहीं करती है इसलिए आप सभी जाति और धर्म से ऊपर हो कांग्रेस पार्टी के लिए वोट करें। गेहूं व धान का उचित मूल्य मिलेगा। यूरिया व डीएपी खाद किसानों को नहीं मिल रहा है। चारों तरफ महंगाई और डीजल पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं चुनाव तक डीजल पेट्रोल के दाम नहीं बढ़े हैं चुनाव के बाद अवश्य बढ़ेंगे। नौजवानों को नौकरी नहीं मिल रही है, पेपर लीक हो जा रहा है नौकरियों में आरक्षण का पालन भी नहीं हो रहा। इस सरकार में किसानों को फसल का दाम नहीं मिल रहा है और भर्तियों नहीं हो रही है तथा किसान छुट्टे जानवर से परेशान है इसके कारण फसल की बर्बादी हो रही है। आप सभी कांग्रेस पार्टी को वोट देकर यूपी में सरकार बनाएं। सरकार बनने पर 2500 रुपए की कीमत पर प्रति कुंटल धान और गेहूं की खरीद करेंगे। गन्ने का खरीद चार सौ रूपए प्रति क्विंटल खरीदेंगे। किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा, बिजली बिल आधी होगी और नौजवानों को 20 लाख नौकरी देंगे। डेयरी उद्योग को बढ़ावा देंगे तथा गोबर निधि योजना लागू करेंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनुस खान अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुकरौली संचालन जिला अध्यक्ष व्यास ओझा ने किया उक्त अवसर पर चुनाव प्रभारी चौरी चौरा विधानसभा सुभाष जायसवाल आनंद मणि तिवारी रामसमुझ यादव दिनेश सिंह सुनील यादव धनंजय सिंह पिंटू सिंह अजय यादव युसूफ अंसारी अजय सिंह आदि हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे.

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking