अहिरौली बाजार/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । टीकर चौराहे पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का रामानंद विधायक एव उनके कार्यकर्ताओ द्वारा जोरदार स्वागत किया गया जहां पर विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा पुरानी पेंशन बहाली तथा निजीकरण को लेकर के एक ज्ञापन रामानंद बौद्ध विधायक की अगुवाई में राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर जी को दिया गया जिसमें कहा गया है कि भारत सरकार की नौकरियों में 1 जनवरी 2004 से तथा उत्तर प्रदेश सरकार की नौकरियों में एक अप्रैल 2005 से पुरानी पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है इसके स्थान पर नई पेंशन प्रणाली लागू कर दी गई है नई पेंशन प्रणाली शेयर बाजार पर आधारित जोखिमों के अधीन और अलाभकारी व्यवस्था है इसमें , शिक्षकों , कर्मचारियों, अधिकारियों में भारी आक्रोश है पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली को लेकर शिक्षक ,कर्मचारी, अधिकारी , विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर प्राथमिक शिक्षक संघ , राज्य कर्मचारी संघ, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ, कलेक्ट्रेट संघ , ग्राम विकास संघ, सचिवालयम संघ , सफाई कर्मचारी संघ तथा अटेवा/ NMNPS के बैनर तले प्रदेश और देश के विभिन्न राज्यों में आंदोलनरत हैं इस व्यवस्था से देश भर के लगभग तीन करोड़ पचास लाख लोग सीधे प्रभावित हो रहे हैं इसी के साथ साथ सरकार द्वारा विभिन्न सरकारी उपक्रमों का तेजी से निजीकरण किया जा रहा है इससे लाखों लोग सरकारी नौकरियों से वंचित हो रहे हैं ठेका प्रणाली पर कार्य लिए जाने के कारण देश भर के कर्मचारियों का शोषण बढ़ गया है इसलिए पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल किया जाए एवं निजी करण को बंद किया जाए राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा आश्वासन दिया गया कि वह अपने घोषणापत्र में शामिल करेंगे तथा हमारी सरकार बनने पर पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करेंगे हम निजी करण का पूर्णता विरोध करते हैं ।
खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे बिहार के रामनगर चेक पोस्ट के समीप एक…
अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…
हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के…
हाटा/कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के मां बरसाती देवी मेमोरियल स्कूल लौहझार के प्रांगण…