अहिरौली बाजार/कुशीनगर।आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अहिरौली बाजार थानाध्यक्ष के नेतृत्व में थाना परिसर में क्षेत्र के चौकीदारों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में थानाध्यक्ष ने कहा की शांति व सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने में ग्राम चौकीदारों का अहम योगदान हैं।
रविवार को थाना प्रांगण में आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था और आपसी सौहार्द कायम रखने को लेकर ग्राम चौकीदारों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित चौकीदारों को सम्बाधित करते हुए थानाध्यक्ष विवेकानन्द यादव ने कहा कि वास्तव में चौकीदार ही ग्राम सुरक्षा अधिकारी का कार्य करते हैं।गामीण क्षेत्र में अपराध रोकने में चौकीदारों की सबसे अहम भूमिका होती है।सभी चौकीदार अपने-अपने क्षेत्रो में सतर्क दृष्टि बनाय रखें।जिससे कोई अप्रिय घटना होने से पहले ही उसे रोका जा सके।पुलिस अधिकारियों के नम्बर अपने पास रखें जिससे समय रहते पुलिस को अवगत कराया जा सके।अवैध शराब ब्रिकी,जुआ व सट्टा करने वाले तथा शरारती तत्वों की सूचना तुरंत दें।ताकि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।अपने आस पास की किसी भी तरह की सूचना वाट्सएप के माध्यम से भी पुलिस को दे सकते है।इस दौरान थाना क्षेत्र के सभी गांवों के चौकीदार उपस्थित रहे।
ज्ञानेन्द्र कुमार पाण्डेय/न्यूज अड्डा
इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…
हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…
कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…
तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…