हाटा/कुशीनगर। स्थानीय लोकनिर्माण विभाग के डाक-बंगला पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा कुशीनगर की एक आवश्यक बैठक प्रदेश सचिव ठाकुर लक्ष्मण प्रताप राव के अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें अगले महीने में होने वाले सम्मेलन पर बिचार विमर्श किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए लक्ष्मण प्रताप राव ने कहा कि जब-तक हम छोटे बड़े का भेद भाव मिटा कर एक दुसरे के प्रति सहयोग की भावना से काम नहीं करेंगे तब तक हमारे समाज से बिखराव नहीं मिटेगा। हमें पहले अपने परिवार व पट्टीदारी को इकठ्ठा करना पड़ेगा। क्षत्रिय महासभा के संयोजक नीरज प्रताप राव ने अपने संबोधन में कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए पहले अपने को आर्थिक रूप से मजबूत होना पड़ेगा और इसके लिए परीश्रम करना चाहिए। वहीं संतोष शाही ने कहा कि हमारे समाज में आज भी बिखराव है और इसके लिए प्रबुद्ध लोगों को आगे आना चाहिए। बैठक को ठाकुर नीरज प्रताप राव, धीरज कुमार राव रितुराज सोलंकी, ठाकुर धनंजय सिंह ने भी समाज को एकजुट करने और जिला सम्मेलन को संपन्न कराने में बढ़ चढ़ कर भागीदारी सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।
बैठक में अखिलेश सिंह ठाकुर भोला सिंह,उदय प्रताप सिंह,मुन्नू सोलंकी,बिमल कुमार सिंह, पंकज राव, भारत कुमार सिंह, संजीव राव परमार, सूर्य प्रताप सिंह,रोहन प्रताप सिंह, रमाकांत राव, राघवेन्द्र सिंह, अंकुर राव आदि मौजूद रहे।
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…
कुशीनगर। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर तमकुहीराज सर्किल क्षेत्र में तैयारियां तेज…
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…